Dinara Assembly Seat: दिनारा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/8/2020 6:08:23 PM

रोहतासः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक दिनारा विधानसभा सीट (Dinara assembly seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में चुनाव हुए और कांग्रेस (Congress) के रामानंद उपाध्याय विधायक चुने गए। 1957 और 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राम आशीष सिंह लगातार तीन बार चुनाव जीते। 1969 में कांग्रेस (Congress) के रामानंद प्रसाद सिंह विधायक चुने गए। 1972 में कांग्रेस (ओ) के ही राम नारयण साह चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी के शिवपूजन सिंह विधायक चुने गए।

1980 में इस सीट पर कांग्रेस (Congress) इंदिरा ने कब्जा जमाया और लक्ष्मण राय विधायक चुने गए।1985 में कांग्रेस (Congress) की तरप से लक्ष्मण राय एक बार फिर से विधायक चुने गए। 1990 और 1995 में जनता दल (Janta Dal) के रामधनी सिंह लगातार दो बार विधायक बने। 2000 में रामधनी सिंह तीसरी बार भी विधायक चुने गए लेकिन इस बार वो जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। 2005 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की टिकट पर सीता सुन्दरी देवी विधायक चुनी गई। 2010 और 2015 में इस सीट पर लगातार दो बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जय कुमार सिंह विधायक चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जय कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राजेंद्र प्रसाद सिंह को 2 हजार 691 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जय कुमार सिंह को कुल 64 हजार 699 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह को कुल 62 हजार 8 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसएचएस (SHS) के बिनोद कुमार चौबे को कुल 4 हजार 265 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के जय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सीता सुन्दरी देवी को 16 हजार 610 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। जय कुमार सिंह को कुल 47 हजार 176 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं सीता सुन्दरी देवी को कुल 30 हजार 566 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) की शीला सिंह को कुल 10 हजार 98 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर बहुजन सामज पार्टी (BSP) की सीता सुन्दरी देवी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रामधनी सिंह को 884 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। सीता सुन्दरी देवी को कुल 41 हजार 938 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामधनी सिंह को कुल 41 हजार 54 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के अशोक कुमार गुप्ता को कुल 14 हजार 239 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार जेडीयू (JDU) और एक बार बीएसपी का कब्जा रहा है। बता दें कि इस सीट पर जब जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) एक साथ चुनावी मैदान में थी तब भी जेडीयू की जीत हुई और जब जेडीयू (JDU) अलग होकर चुनाव लड़ी तब भी जेडीयू (JDU) की जीत हुई। इस बार एक बार फिर से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनाव लड़ रही है लेकिन इस बार कोरोना की वजह से राज्य सरकार को काफी विरोध का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस बार के चुनाव में किस पार्टी को चुनती है यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static