ससुर की शिकायत लेकर बहू पहुंची थाने, पुलिस भी सुनकर हैरान! किया Arrest
Tuesday, Apr 07, 2026-04:48 PM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने अपने ससुर के पास अवैध हथियार होने की शिकायत पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अवैध देसी कट्टा के साथ ससुर गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके ससुर को दो अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि गांव की 40 वर्षीय फूलन देवी ने रविवार को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके 65 वर्षीय ससुर निरंजन मंडल घर में अवैध हथियार रखते हैं।
बहू ने ससुर से लड़ाई का लिया बदला
जानकारी के मुताबिक, महिला का अपने ससुराल वालों—पति, सास और ससुर—के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। किसी बात को लेकर हाल ही में घर में कहासुनी भी हुई थी। इसी दौरान महिला ने पुलिस को अवैध हथियार की जानकारी दे दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और उनके निर्देश पर एक छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर जांच की। पूछताछ के दौरान निरंजन मंडल की निशानदेही पर घर से दो अवैध देसी कट्टा बरामद किए गए।
पुलिस ने हथियारों को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध हथियार क्यों रखे थे।

