Daraundha Assembly Seat: दरौंदा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/23/2020 6:46:08 PM

सीवानः बिहार का दरौंदा विधानसभा सीट (Daraundha Assembly Seat) सीवान लोकसभा के तहत आता है। 2010 में दरौंदा में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जेडीयू (JDU) की टिकट पर जगमातो देवी ने जीत हासिल की थी। जगमातो देवी ने आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट को चुनाव में पटखनी दी थी। वहीं 2015 में दरौंदा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की टिकट पर कविता सिंह ने जीत हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में दरौंदा सीट से जेडीयू (JDU) टिकट से कविता देवी ने जीत हासिल किया था। कविता देवी ने चुनाव में 66 हजार 255 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट जितेंद्र स्वामी को 53 हजार 33 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से कविता देवी ने जितेंद्र स्वामी को 13 हजार 22 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं 8 हजार 983 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में दरौंदा सीट से जेडीयू की टिकट पर जगमातो देवी ने जीत हासिल की थी। जगमातो देवी ने चुनाव में 49 हजार 115 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट बिनोद कुमार सिंह ने 17 हजार 980 वोट हासिल किया था। इस तरह से जगमातो देवी ने बिनोद कुमार सिंह को 31 हजार 135 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी (Congress कैंडिडेट विजय शंकर दुबे, 8 हजार 399 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Nitika