Darauli Assembly Seat: दरौली विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/23/2020 4:07:00 PM

सीवानः बिहार का दरौली विधानसभा सीट (Darauli Assembly Seat) सीवान लोकसभा के तहत आता है। 1951 में दरौली सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में दरौली में हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट रामायण शुक्ला ने जीत हासिल की थी।

1957 में दरौली सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट बसावन राम ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में हुए चुनाव में दरौली सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट रामायण शुक्ला ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1967 में दरौली सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट के पी सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1969 में यहां हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट लक्ष्मण रावत ने जनता का समर्थन हासिल किया था।

1972 में दरौली सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट कृष्णा प्रताप सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1977 में हुए चुनाव में दरौली सीट पर कृष्णा प्रताप सिंह ने कांग्रेस (Congress) की टिकट पर जीत हासिल किया था। 1980 में दरौली सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट चंद्रिका पांडे ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1985 में यहां हुए चुनाव में लोकदल की टिकट से शिव शंकर यादव ने जीत हासिल किया था। 1990 में भी शिव शंकर यादव ने दरौली में जनता दल की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखी थी।

1995 में दरौली सीट से सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के टिकट पर अमरनाथ यादव ने जीत हासिल किया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में दरौली सीट से शिव शंकर यादव ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर जनता का भरोसा जीत लिया था। 2005 के चुनाव में दरौली सीट से सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट अमरनाथ यादव ने जीत हासिल किया था। 2010 के चुनाव में दरौली सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट रामायण माझी ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 2015 के चुनाव में यहां से सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) की टिकट पर सत्यदेव राम ने दरौली में जीत हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में दरौली सीट से सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट सत्यदेव राम ने जीत हासिल की थी। सत्यदेव राम ने चुनाव में 49 हजार 576 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट रामायण माझी को 39 हजार 992 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सत्यदेव राम ने रामायण माझी को 9 हजार 584 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट परमात्मा राम 37 हजार 345 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में दरौली सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट रामायण माझी ने जीत हासिल की थी। रामायण माझी ने चुनाव में 40 हजार 993 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट सत्यदेव राम ने 33 हजार 987 वोट हासिल किया था। इस तरह से रामायण माझी ने सत्यदेव राम को 7 हजार 6 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट शिव कुमार माझी, 15 हजार 697 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में दरौली सीट से सीपीआई एमएल एल (CPI(ML)L) कैंडिडेट अमरनाथ यादव ने जीत हासिल की थी। अमरनाथ यादव ने चुनाव में 30 हजार 355 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शिवशंकर यादव ने चुनाव में 26 हजार 347 वोट हासिल किया था। इस तरह से अमरनाथ यादव ने शिवशंकर यादव को 4 हजार 8 वोट से हरा दिया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट योगमाया, 17 हजार 559 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Ramanjot