Danapur Assembly Seat: दानापुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/16/2020 3:35:17 PM

पटनाः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक दानापुर विधानसभा सीट (Danapur Assembly Seat) है। पटना जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट पर सीट साल 1957 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha chunav) में कांग्रेस (Congress) के जगत नारायण लाल चुनाव जीते। 1962 और 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के रामसेवक सिंह लगातार दो बार विधायक चुने गए। इसके बाद 1969 और 1972 में कांग्रेस (Congress) के बुद्ध देव सिंह चुनाव जीते जबकि 1977 में कांग्रेस (Congress) के ही राम लखन सिंह यादव चुनाव जीते। इसके बाद 1980 में कांग्रेस (Congress) की तरफ से बुद्ध देव सिंह चुनावी मैदान में उतरे और जीत गए।

1985 में निर्दलीय वीजेंद्र राय यादव चुनाव जीते जबकि 1990 में जनता दल की तरफ से विजेंद्र राय यादव दूसरी बार विधायक चुने गए। 1995 में पहली बार यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई और विजय सिंह यादव विधायक बने। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस सीट से विधायक चुने गए। 2002 के उपचुनाव में भी राजद (RJD) के ही रामानंद यादव विधायक चुने गए। इसके बाद 2005, 2010 और 2015 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही कब्जा है। और आशा देवी लगातार तीन बार से विधायक हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आशा देवी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज किशोर यादव को 5 हजार 209 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। आशा देवी को कुल 72 हजार 192 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राज किशोर यादव को कुल 66 हजार 983 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय टिंकू यादव को कुल 13 हजार 2 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आशा देवी ने निर्दलीय रीतलाल राय को 17 हजार 919 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। आशा देवी को कुल 59 हजार 425 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रीतलाल राय को कुल 41 हजार 506 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सच्चिदानंद राय को कुल 11 हजार 495 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आशा देवी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामानंद यादव को 17 हजार 162 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। आशा देवी को कुल 49 हजार 989 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामानंद यादव को कुल 32 हजार 827 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के सुरेश राय को कुल 7 हजार 914 वोट मिले थे।

पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ही जीत मिली है। तीन बार से लगातार आशा देवी विधायक चुनी जा रही हैं जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha chunav) में बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) अलग-अलग चुनावी मैदान में थी। इस बार बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसे में पलड़ा तो निश्चित रूप से NDA का भारी दिखाई दे रहा है लेकिन जिस तरह से इस बार चुनाव में कई गठबंधन मौजूद है। ऐसे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।

Ramanjot