Lok Sabha Election 2024: माकपा ने खगड़िया लोकसभा सीट से की उम्मीदवार की घोषणा, जानिए किसको बनाया प्रत्याशी

3/29/2024 11:49:47 AM

पटना: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI(M)) ने गुरुवार को खगड़िया लोकसभा सीट (Khagaria Lok Sabha seat) से संजय कुमार की उम्मीदवारी की घोषणा की। खगड़िया एकमात्र ऐसी लोकसभा सीट है जहां से माकपा बिहार में चुनाव लड़ रही है। 

संजय कुमार होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार
माकपा के जिला (खगड़िया) सचिव संजय कुमार महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। महागठबंधन के घटक दलों के नेता शुक्रवार को और लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं। बिहार में महागठबंधन के घटक अन्य वामदल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने हाल में बेगुसराय लोकसभा सीट से पार्टी के पूर्व विधायक अवधेश राय की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। 

राजग में शामिल चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा खगड़िया से अपने मौजूदा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को लगातार दूसरी बार मैदान में उतारे जाने की प्रबल संभावना है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत सात मई को बिहार की खगड़िया के अलावा झंझारपुर, सुपौल, अररिया और मधेपुरा लोकसभा क्षत्रों में चुनाव होंगे। 

Content Writer

Ramanjot