Jharkhand Result: झारखंड में वोटों की गिनती जारी, भाजपा 6, कांग्रेस 2  तो आजसू पार्टी एक सीट पर आगे

Tuesday, Jun 04, 2024-10:50 AM (IST)

रांची: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच सीट पर, जबकि कांग्रेस दो सीट पर और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी एक सीट पर आगे है। उपलब्ध रुझानों में यह जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं मौजूदा सांसद अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 3,300 मतों से पीछे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार जे. पी. पटेल आगे
निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण की मतगणना के बाद गोड्डा में भाजपा के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप यादव से 2,697 मतों से आगे हैं। आयोग के अनुसार पलामू में पहले दौर की मतगणना के बाद पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं भाजपा के मौजूदा सांसद वीडी राम राजद उम्मीदवार ममता भुइयां से 5,848 मतों से आगे हैं। जमशेदपुर में भाजपा के विद्युत बरन महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुनील कुमार मोहंती से 7,074 मतों से आगे हैं। हजारीबाग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जे. पी. पटेल भाजपा के मनीष जायसवाल से आगे हैं।

सबसे पहले डाक मतपत्रों की हुई गिनती
झारखंड में 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। कुल 244 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई और उसके बाद 1,894 टेबल पर ईवीएम की गिनती की जा रही है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, ‘‘चतरा और कोडरमा में मतगणना के अधिकतम 27-27 दौर होंगे, जबकि खूंटी में 16 दौर होंगे। गांडेय विधानसभा सीट के उपचुनाव में 24 दौर की मतगणना होगी।'' कुल मिलाकर आठ मौजूदा सांसद और 12 विधायक संसदीय चुनाव लड़ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static