"जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, वह भी अफसोस करेंगे कि...", विधायकों के पाला बदलने पर बोले कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा

2/28/2024 1:12:52 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): विधायकों के पाला बदलने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि हमारे एमएलए ऐसा करेंगे, इससे हम लोग आश्चर्यचकित हैं।

"उन्होंने जो भी किया वह सही नहीं किया"
बिहार विधान मंडल में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि यह पार्टी की सफलता नहीं है, इसे मैं भी आश्चर्यचकित हूं। हम लोग सब एक साथ थे और किस कारण से यह दोनों व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की सीट की तरफ बैठे थे, यह नहीं करना चाहिए था। पार्टी ने उनका टिकट दिया है, वह आज यहां विधायक है। कांग्रेस की अपनी विचारधारा रही है। देश को आजाद करने से लेकर जो भी विकास हुआ, वह कांग्रेस ने किया है। उन्होंने जो भी किया वह सही नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने उनका टिकट देकर के जिताया था। अजीत शर्मा ने यह भी कहा कि पाला बदलने वाले विधायकों के खिलाफ पार्टी क्या करेगी? इसके बारे में शीर्ष नेतृत्व और सीएलपी जानेंगे, लेकिन जो पार्टी छोड़कर जाता है उसे पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

"जो लोग पार्टी छोड़कर गए है, वह भी अफसोस करेंगे कि..."
अजीत शर्मा ने कहा कि यह लोग पार्टी छोड़कर के जाएंगे इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन यह लोग चले गए। मुझे उम्मीद है कि पूरा कांग्रेस पार्टी पर भरोसा है कि अब कोई भी विधायक नहीं जाएगा, जिन्होंने यह काम कर दिया है वह भी अफसोस करेंगे कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर के बीजेपी को अपनाया। उन्होंने कहा कि कारण वह लोग बताएंगे, जो छोड़कर के गए हैं। पार्टी ने उनको सम्मान दिया था उनको छोड़कर के नहीं जाना चाहिए था। वह क्यों गए ? यह बात तो वही बताएंगे। लेकिन उन्होंने जो किया वह गलत किया है। कांग्रेस पार्टी की अपनी विचारधारा है और उसे विचारधारा पर यह लोग चल रहे थे। पार्टी ने उनका टिकट दिया था, उनको जीतने का काम किया था। इसलिए उनको नहीं जाना चाहिए था। पार्टी अपनी जगह पर है, लेकिन प्रतिष्ठा भी है।

Content Editor

Swati Sharma