कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, बोलीं- वह कार्यकर्ताओं का नहीं उठाते फोन

3/10/2024 11:26:43 AM

पटनाः कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास (Pratima Das) ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बदलने की ज़रूरत है। ना तो वो समय पर फोन उठाते हैं और न ही किसी से मिलते हैं।

"आलाकमान को अंधेरे में रख रहे प्रदेश अध्यक्ष"
बता दें कि बिहार में 17 विधायक होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी को एक भी एमएलसी सीट नहीं मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी है। प्रतिमा दास ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दो बार राज्यसभा भेजे जा चुके हैं। कई बार वह विधायक रह चुके हैं। उन्हें अब मौक़ा नहीं मिलना चाहिए था। अब जो वर्कर हैं, उन्हें मौका मिलना चाहिए था। जो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं हमारी पार्टी से, उन कांग्रेस के वर्कर को मौका देना चाहिए था। अखिलेश प्रसाद सिंह को बदलने की बेहद ज़रूरी है। वह आलाकमान को अंधेरे में रख रहे है।

प्रतिमा दास ने कहा कि अखिलेश सिंह केंद्रीय नेतृत्व को मिस गाइड कर रहे हैं। वह अधिकतर समय दिल्ली में रहते हैं। इस वजह से वह विधायकों से बातचीत नहीं कर पाते है। जब बातचीत ही नहीं होगी तो पार्टी कमजोर होगी। उन्होंने पार्टी के आलाकमान से अपील की है कि बिहार में रहने वाले किसी ऐसे कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाएं, जो पार्टी को पूरा समय दे सके।

Content Editor

Swati Sharma