आज दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, विपक्ष को एकजुट करने के लिए कई नेताओं से करेंगे मुलाकात, पढ़ें बिहार की Top 10 News

9/5/2022 6:38:13 AM

 

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर को अपने 3 दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार कई सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार का यह दौरा काफी मायनों में खास हो सकता है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

रोहतास में दिनदहाड़े RJD नेता की गोली मारकर हत्या
बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह आए दिन बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आलम यह है कि वह आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। मामला रोहतास जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े राजद नेता एवं पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी।

नीतीश के गठबंधन तोड़ने के विरुद्ध कई राज्यों में विद्रोह, खरीद-फरोख्त के आरोप गलतः सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मणिपुर में जदयू विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर खरीद-फरोख्त के लग रहे आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि राजग से नाता तोड़ने के नीतीश कुमार के फैसले के विरोध में उनकी पार्टी के नेताओं ने कई राज्यों में विद्रोह किया है। 

2024 के लोकसभा चुनाव में 50 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपाः नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर सिमट जाएगी और सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें, मैं इसी अभियान में लगा हूं। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यहां यह बात कही, जिसके तुरंत बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेंगे और हम सभी को पंचायत स्तर तक पूरी सावधानी बरतनी है। 

अगले लोकसभा चुनाव में BJP को 50 सीटों पर समेटने का नीतीश का दावा हास्यास्पदः जायसवाल
अगले लोकसभा चुनाव में एकजुट विपक्ष द्वारा भारतीय जनता पार्टी को महज 50 सीटों पर समेटे जा सकने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दावे को भाजपा ने रविवार को हास्यास्पद बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार का मजाक बनाते हुए कहा, ‘‘उन्हें अब ना गंभीरता से लिए जाने की जरुरत है और ना हीं जनता ले रही है।'' 

चिराग का CM नीतीश से सवाल- जब आपने LJP के विधायक तोड़े तब कौनसा संवैधानिक कार्य था?
मणिपुर में जदयू विधायकों के टूटने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है तो मुख्यमंत्री नीतीश ने विधायकों के दलबदल को असंवैधानिक बताया। वहीं अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस नीतीश ने बयान पर सवाल खड़े किए हैं।

हत्या मामले में दो सहोदर भाइयों समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा
बिहार में पटना की एक सत्र अदालत ने हत्या के मामले में दो सहोदर भाइयों समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक रंजन ने मामले में सुनवाई के बाद पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र स्थित जानीपुर के महंगूपुर गांव निवासी सहोदर भाइयों सुबोध कुमार उर्फ संटू कुमार तथा संतोष कुमार को भारतीय दंड विधान एवं शस्त्र अधिनियम तथा फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी दीपक कुमार को भारतीय दंड विधान की अलग-अलग धाराओं में दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है। 

मणिपुर में विधायकों के टूटने के बाद BJP पर बरसे नीतीश, पूछा- ‘क्या यह संवैधानिक है'
मणिपुर में जनता दल युनाइटेड के पांच विधायकों के प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा, ‘‘आप सोच लीजिए क्या हो रहा है। अन्य पार्टियों के लोगों को अपनी तरफ लाना और खींचना क्या ये संवैधानिक है।'' 

नीतीश कुमार ने राजनीति में अपनी विश्वसनीयता खो दी है, ये संदेश पूरे देश में गयाः तारकिशोर
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि 2019 में नीतीश कुमार ने मोदी जी के नाम पर 2-16 सीटों तक की यात्रा तय की। आज वे भाजपा पर टिपण्णी कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने राजनीति में अपनी विश्वसनीयता खो दी है, ये संदेश पूरे देश में गया है और अब वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जदयू का ये कहना हंसी वाली बात है कि 50 सीटों पर बीजेपी को समेटना है। इस तरह के बयान से मुख्यमंत्री के अंदर के अवसाद अब धड़कने लगा है। 

सभी विपक्षी पार्टी मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ें तो हासिल होगी भारी सफलताः नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं बस इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाए और मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ें तो भारी सफलता हासिल होगी। मैं किसी भी संख्या की बात नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना है। केंद्र सरकार के खिलाफ एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो सफलता हमें मिलेगी।

यूपी से बक्सर आ रही बोलेरो से 121 किलो गांजा बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 121 किलोग्राम गांजा बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चार माह से सूचना मिली रही थी कि कुछ तस्कर उत्तर प्रदेश से बक्सर में गांजा लाने की तैयारी में है। पुलिस इसे लेकर काफी सतर्क थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static