Sharad Yadav Death: शरद यादव के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- उनसे मेरा बहुत गहरा संबंध था

Friday, Jan 13, 2023-08:44 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं तेजस्वी यादव और सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का निधन दुःखद। शरद यादव जी से मेरा बहुत गहरा संबंध था। मैं उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। बता दें कि शरद यादव काफी समय तक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता रहे। कहा जाता है कि यादव 2013 में भाजपा के साथ संबंध तोड़ने के जदयू फैसले के प्रति आशंकित थे। चार साल बाद 2017 में भाजपा के साथ फिर से जुड़ने के नीतीश कुमार के फैसले के कारण यादव ने विद्रोह कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें राज्यसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि शरद यादव ने बिहार के मधेपुरा से राजद के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह चार बार इस सीट से चुनाव जीत चुके थे। एक साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में उनकी बेटी सुभाषिनी यादव बिहारगंज से राजद की उम्मीदवार थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static