बिहार में 10 से 4 बजे तक होगी सरकारी स्कूलों की टाइमिंग, CM नीतीश ने केके पाठक के आदेश को किया रद्द

Tuesday, Feb 20, 2024-12:15 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश को रद्द कर दिया है। केके पाठक के द्वारा सुबह 9 से शाम 5 बजे तक स्कूल संचालन के समय सारिणी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने नराजगी जताई है। 

विधानसभा में प्रशनकाल के दौरान हस्तक्षेप करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले से 9 बजे से 5 तक तक स्कूल संचालन के आदेश को रद्द करने को कहा था लेकिन हैरत है कि अभी तक ये आदेश रद्द नहीं हुआ है। वे जब पढ़ाई करते थे तो सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक स्कूल का संचालन होता था। इसलिए वे आज ही इस मामले में अधिकारियों से बात करेंगे.और स्कूल पहले के समय सारिणी के अनुसार यानी 10 बजे से 4 बजे तक चलेगी। 

PunjabKesari

विधानसभा में विपक्ष ने उठाया यह मुद्दा 
बता दें कि केके पाठक ने पिछले महीने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया था और शिक्षकों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक स्कूल में ही रहकर बच्चों की पढ़ाई समेत  अन्य काम करने को कहा था। केके पाठक के इस आदेश का शिक्षकों ने विरोध किया। वहीं मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। राजद विधायकों ने कहा कि स्कूलों का समय बदला जाए। इसके बाद नीतीश अपनी सीट पर खड़े हुए और कहा कि सुबह 10:00 बजे से 4:00 तक की स्कूलों का संचालन होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static