CM हेमंत और राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Monday, Oct 02, 2023-01:39 PM (IST)

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल सी0पी0 राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा नमन किया। मौके पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन तथा राम धुन प्रस्तुत किए।
  
PunjabKesari

इस अवसर पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। हम सभी लोग आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़ी शिद्दत और उमंग के साथ मना रहे हैं। आज यह प्रण लेने का दिन है कि किस प्रकार हम सभी लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार, आदर्श, मार्गदर्शन तथा उनका संदेश स्वच्छ मन, स्वच्छ सोच तथा स्वच्छ समाज की परिकल्पना को साकार करें।    
 
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। हम सभी देशवासियों को इस बात का गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व हमारे देश ने पाया था। बापू के विचारों को अनुसरण करते हुए हमें त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है, तभी सुखी एवं समृद्ध समाज की परिकल्पना पूरी होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ मांजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ0 नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा, राज्य खादी बोर्ड के सीईओ आर0सी0 बसेरा, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static