बिहार की ​काराकाट सीट पर कांटे की टक्कर, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह को छोड़ा पीछे

6/4/2024 12:20:56 PM

Bihar Lok Sabha Elections Result: बिहार की काराकाट सीट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। इस सीट पर पल-पल तस्वीर बदल रही है। शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह और एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा अब पीछे हो गए हैं। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं।

राजा राम सिंह को 63147 वोट मिले हैं, जबकि एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को 47414 वोट मिले हैं। पवन सिंह को 41825 मत मिले हैं। अभी मतगणना का दौर जारी है। बता दें कि बिहार लोकसभा चुनाव में कुल 497 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 458 पुरुष और 39 महिलाएं शामिल हैं।

भाजपा नेता गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, जदयू नेता ललन सिंह सहित कई दिग्गजों की साख दांव पर है। हालांकि चुनाव के आखिरी चरण के बाद जारी एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार का अनुमान लगाया गया है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static