चिराग पासवान ने इंडी गठबंधन को बताया 'भ्रष्टाचारियों का गठबंधन', कहा- पहले भी जनता ने इन्हें नकारा है और आज भी...

4/15/2024 2:57:54 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने इंडी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताते हुए कहा कि जितना प्रहार वह लोग प्रधानमंत्री जी के ऊपर करेंगे उतना ही फायदा राजनीतिक तौर पर एनडीए गठबंधन को होता है। 

"देश की जनता भ्रष्टाचार को नहीं कर सकती बर्दाश्त"
चिराग पासवान ने कहा कि कितनी बार इंडी गठबंधन के लोगों ने अपमानित शब्दों का प्रयोग प्रधानमंत्री जी के लिए किया। इन लोगों ने जितना ही उनको गलत ठहरने का प्रयास, उतना ही देश की जनता ने उनका समर्थन किया। ‌क्योंकि हकीकत है देश की जनता भ्रष्टाचार को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में आज वही लोग हैं जिनके नाम की पर्ची लेकर अरविंद केजरीवाल कहा करते थे कि यह लोग भ्रष्ट हैं।‌ आज वही भ्रष्ट लोग इंडी गठबंधन का नाम देकर एकजुट हुए हैं। 

"पहले भी देश की जनता ने इन्हें नकारा है और आज भी नकार रही"
चिराग पासवान ने आगे कहा कि पहले भी देश की जनता ने इन्हें नकारा है और आज भी इन्हें नकार रहे हैं। वहीं रोहिणी आचार्य के इस जवाब पर कि पहले हमारे भाई बहन से निपट लें फिर हमारे पिता के पास आए उस पर चिराग पासवान ने कहा कि अरे अभी दिन ही कितने बच्चे हैं 4 जून को देख लेंगे। 


 

Content Writer

Ramanjot