Lata Mangeshkar के निधन पर चिराग ने जताया दुख, कहा- कला जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति

2/6/2022 11:22:51 AM

 

पटनाः स्वर साम्राज्ञी एवं भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट में यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी। वहीं उनके निधन पर लोजपा नेता चिराग पासवान ने दुख व्यक्त किया है।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा कि ‘स्वर कोकिला’ 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उनका जाना देश की कला और संस्कृति जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दें। ।।ॐ शांति।।

दरअसल, स्वर कोकिला मंगेशकर को कोरोना की बीमारी के कारण 08 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में उनकी तबियत ठीक हो गयी थी लेकिन शनिवार को अचानक उनकी तबियत बहेद खराब होने के बाद उन्हें फिर से वेंटिलेटर में रखा गया था और शाम को उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया था कि दवा अपना असर कर रही है लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया।

बता दें कि स्वर सम्राज्ञी लता के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static