NDA की बैठक में शामिल हुए चिराग तो मोदी ने विपक्षी दलों से की अपील, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

7/17/2022 6:23:39 PM

 

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी नेता चिराग पासवान राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा नीत राजग की एक बैठक में शामिल हुए। साथ ही सुशील मोदी ने विपक्षी दलों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर मुर्मू का समर्थन करें। ऐसी ही दिनभर की 10 बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

राष्ट्रपति चुनावः NDA की बैठक में शामिल हुए चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान रविवार को राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग की एक बैठक में शामिल हुए।

मोदी की विपक्षी दलों से अपील- राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर करें मुर्मू का समर्थन
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की।

तेजस्वी ने कहा- 'राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहिए'
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने के फैसले पर कहा कि "हम राष्ट्रपति भवन के अंदर एक मूर्ति स्थापित नहीं करना चाहते हैं। क्या आप में से किसी ने कभी उनकी (मुर्मू की) आवाज सुनी है?

मुर्मू को लेकर तेजस्वी का बयान समूचे जनजातीय समाज का अनादरः नित्यानंद
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को लेकर तेजस्वी यादव का बयान समूचे जनजातीय समाज और महिलाओं का अनादर है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी जदयू
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी।

BJP-RSS और इस्लामी चरमपंथी संगठन PFI के बीच ‘गहरा संबंध': कांग्रेस
कांग्रेस की बिहार इकाई ने शनिवार को भाजपा-आरएसएस और इस्लामी चरमपंथी संगठन पीएफआई के बीच ‘गहरा संबंध' होने का संदेह जताया। हाल में पुलिस ने राज्य की राजधानी पटना में पीएफआई के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।

पटना आतंकी मामले के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े
भारत में वर्ष 2023 मे जिहाद करने की योजना मे शामिल प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और गजवा-ए-हिंद के कट्टरपंथियों की पिछले दिनों बिहार मे पटना से लगे फुलवारी शरीफ से हुई गिरफ्तारी के बाद इसके तार अब उत्तर प्रदेश से जुड़े होने पर इस मामले में एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

मोतिहारी में जाली नोटों के कारोबार का खुलासा
|पुलिस ने शनिवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 8 लाख रुपए के नकली नोटों को जब्त करने का दावा करते हुए इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

रोहतास में नहर में डूबने से कांवरिया की मौत
बिहार में रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में रविवार को नहर में डूबकर एक कांवरिया की मौत हो गई।

सुपौल में मोटरसाइकिल पर लदी 1200 बोतल नेपाली शराब बरामद
बिहार के सुपौल जिले से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने शनिवार को 1200 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static