बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन, नीतीश-तेजस्वी ने जताया दुख

4/30/2021 2:43:09 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का आज कोरोना से निधन हो गया है। उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था। मुख्य सचिव के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख जताया है। वहीं एक सप्ताह पहले ही स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रविशंकर चौधरी का निधन हो गया था।

15 अप्रैल को मुख्य सचिव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्य सचिव के निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कैबिनेट के सहयोगियों ने शोक जताया। 

तेजस्वी ने ट्वीट कर जताया दुख
वहीं तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह जी की कोरोना संक्रमण के कारण हुई असामयिक मौत पर मर्माहत हूँ। कुछ कहने को शब्द नहीं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

बता दें कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त थे। इसी साल उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static