Cheria Bariarpur Assembly Seat: चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/17/2020 3:46:08 PM

 

बेगूसरायः बिहार का चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट (Cheria Bariarpur Assembly Seat) बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है। 1977 में चेरिया बरियारपुर सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर हरिहर महतो ने जीत हासिल की थी। वहीं 1980 के चुनाव में यहां से सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट सुखदेव महतो ने कांग्रेस (Congress) को चुनाव में मात दे दिया था।

1985 के चुनाव में कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट हरिहर महतो ने एक बार फिर चुनाव में जीत हासिल कर लिया था। 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर रामजीवन सिंह ने लगातार 2 बार जीत हासिल किया था। 2000 में आरजेडी (RJD) की टिकट पर अशोक कुमार ने चेरिया बरियारपुर की जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में चेरिया बरियारपुर सीट पर एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट अनिल चौधरी ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 2010 और 2015 में चेरिया बरियारपुर से जेडीयू (JDU) की कैंडिडेट मंजू वर्मा ने जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में चेरिया बरियारपुर सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर मंजू वर्मा ने जीत हासिल की थी। मंजू वर्मा ने चुनाव में 69 हजार 795 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट अनिल कुमार चौधरी को 40 हजार 59 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मंजू वर्मा ने अनिल कुमार चौधरी को 20 हजार 736 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट अब्दुल हाफिज खान, 8 हजार 92 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में चेरिया बरियारपुर सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर मंजू वर्मा ने जीत हासिल की थी। मंजू वर्मा ने चुनाव में 32 हजार 807 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट अनिल कुमार चौधरी ने 31 हजार 746 वोट हासिल किया था। इस तरह से मंजू वर्मा ने अनिल कुमार चौधरी को 1 हजार 61 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुदर्शन सिंह, 14 हजार 581 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में चेरिया बरियारपुर सीट से एलजेपी (LJP) की टिकट पर अनिल चौधरी ने जीत हासिल की थी। अनिल चौधरी ने चुनाव में 32 हजार 892 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट कुमारी सावित्री को 32 हजार 359 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनिल चौधरी ने कुमारी सावित्री को महज 5 सौ 33 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट राजवंशी महतो, 20 हजार 502 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब 10 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि किस उम्मीदवार की नैया पार लगेगी।

Nitika