"चंपई सोरेन को किया गया अपमानित", जीतन राम मांझी बोले- वे झारखंड के मुख्यमंत्री थे, अच्छा काम कर रहे थे..

Tuesday, Aug 27, 2024-01:48 PM (IST)

गया: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। इसको लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री थे अच्छा काम कर रहे थे। उनसे राय नहीं ली गई त्यागपत्र देने को कहा जाना चाहिए था। ऐसा ना करके उनके कार्यक्रमों को ही रोक दिया गया।

जीतन राम मांझी ने कहा कि उनके (चंपई सोरेन) कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और नेता चुन लिया गया। उनको अपमानित किया गया जिसके बाद चंपई सोरेन ने एक विकल्प चुना है। उन्होंने ठीक किया है। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। शर्मा ने कहा कि सोरेन 30 अगस्त को रांची में पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा भी बैठक में शामिल थे।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे।”
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static