Chakai Assembly Seat: चकाई विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

9/28/2020 12:42:50 PM

 

जमुईः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है चकाई विधानसभा सीट (Chakai Assembly Seat) है। जमुई जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 1962 में हुए चुनाव में यह सीट अस्तित्व में आया।

1962 में हुए चुनाव में एसओसी (SOC) के लाखन मुर्मू इस सीट से चुनाव जीते। इसके बाद 1967 में हुए चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के श्रीकृष्णा सिंह यहां से चुनाव जीते, 2 साल बाद 1969 में हुए चुनाव में फिर से श्री कृष्णा ही यहां से चुनाव जीते। इसके बाद 1972 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) से चंद्रशेखर सिंह चुनाव जीते। 1977 में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे फाल्गुनी प्रसाद यादव यहां से चुनाव जीते, लेकिन 3 साल बाद 1980 में हुए चुनाव में फाल्गुनी प्रसाद यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए और बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव जीता।

इसके बाद 1985 में यहां चुनाव हुए और फिर से कांग्रेस के नरेंद्र सिंह ने यहां से चुनाव जीता। 1990 में हुए चुनाव में नरेंद्र सिंह जनता दल में शामिल हुए और इस सीट से चुनाव जीता। लेकिन 1995 के चुनाव में बीजेपी (BJP) के फाल्गुनी प्रसाद यादव फिर से जीत गए। सन 2000 के चुनाव में नरेंद सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रुपए में यहां से खड़े हुए और चुनाव जीत गए। लेकिन 2005 के फरवरी में चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अभय सिंह यहां से चुनाव जीते। लेकिन सरकार गिरने के बाद अक्टूबर में हुए चुनाव में बीजेपी के फाल्गुनी प्रसाद यादव यहां से फिर से चुनाव जीते। 2010 में हुए चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुमित कुमार सिंह यहां से चुनाव जीते, लेकिन 2015 में पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सावित्री देवी यहां से विधायक बनी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सावित्री देवी यहां से विधायक (MLA) बनी और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुमित कुमार सिंह को हराया। तीसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के विजय कुमार सिंह रहे। इस चुनाव में सावित्री देवी को 47 हजार 64 वोट मिले, सुमित कुमार सिंह को 34 हजार 951 वोट मिले, जबकि विजय कुमार सिंह को 28 हजार 535 वोट मिले।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से चुनाव लड़ रहे सुमित कुमार सिंह यहां से चुनाव जीते, सुमित को कुल 21 हजार 809 वोट मिले। दूसरे स्थान पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) से चुनाव लड़ रहे बिजय कुमार सिंह रहे, बिजय को कुल 21 हजार 621 वोट मिले। जबकि तीसरे स्थान पर बीजेपी (BJP) से चुनाव लड़ रहे फाल्गुनी प्रसाद यादव रहे, फाल्गुनी को कुल 20 हजार 261 वोट मिले।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फाल्गुनी प्रसाद यादव 24 हजार 975 वोट पाकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अर्जुन मंडल रहे, मंडल को 19 हजार 292 वोट मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस (Congress) के विजय सिंह रहे, विजय को कुल 18,575 वोट मिले।

पिछले 3 नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी, जेएमएम (JMM) और जेडीयू (JDU) का कब्जा रहा है। इस सीट पर वोटर कभी किसी एक पार्टी को लंबे समय तक टिकने नहीं देता लेकिन इस बार कांटे होने की टक्कर होने की उम्मीद है।

Nitika