झारखंड वासियों को अब 60 लाख तक मिलेगा होम लोन, हेमंत कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Thursday, Jan 25, 2024-12:35 PM (IST)

Ranchi: जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा की गणना हेतु कट-ऑफ तिथि के निर्धारण की स्वीकृति, राज्य के 50 वर्ष और उससे ऊपर के एसटी, एससी और 50 वर्ष की सभी महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति सहित कुल 25 प्रस्तावों को बुधवार को हेमंत कैबिनेट ने स्वीकृति दी।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिसमें से सुनील कुमार, तत्कालीन उप निदेशक, भूमि संरक्षण अनुसंधान केन्द्र, डेमोटांड़, हजारीबाग-सह-निदेशक "समिति" सम्प्रति दिनांक 31.03.2018 को सेवानिवृत्त के उपरान्त उनके पेंशन से 10% (दस प्रतिशत) की मासिक कटौती 10 (दस) वर्षों तक किये जाने एवं इनके निलंबन अवधि दिनांक-10.08.2009 से 09.06.2013 तक के लिए इन्हें भुगतान किये गये जीवन निर्वहन भत्ता के अतिरिक्त अन्य कोई राशि प्रदान नहीं किये जाने से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।
★ केन्द्र प्रायोजित योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के फेज-1, फेज-III एवं RCPLWEA अंतर्गत भारत सरकार द्वारा विभिन्न वर्षों में स्वीकृत पथों एवं पुलों में से 19 पथों एवं 12 पुलों के निर्माण हेतु स्वीकृत 16610 लाख को पुनरीक्षित करते हुए कुल 20847 लाख पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति तथा अतिरिक्त राशि 4237 लाख रुपये को राज्यांश मद से व्यय करने की स्वीकृति दी गई।
★ ग्रामीण कार्य विभाग, झारखण्ड, रांची के अधीन MIS के संविदा आधारित एक पद के सृजन की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के माध्यम से झारखण्ड नगर विकास परियोजना (JMDP) अंतर्गत विश्व बैंक संपोषित "कांको-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग भाया मेमको चौक पथ के कि०मी० 0.00 से कि०मी० 20.00 कि०मी० (कुल लम्बाई-20.00 कि०मी०) के चार लेन सर्विस लेन सहित विकास (साइकिल ट्रैक सहित सौन्दर्यीकरण कार्य)" हेतु रू० 461,90,19,200/- (चार सौ इकसठ करोड़ नब्बे लाख उन्नीस हजार दो सौ) मात्र की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ झारखंड महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के आयोजन के क्रम में कराए गए अतिरिक्त कार्यों एवं उक्त पर व्यय हुए अतिरिक्त राशि कुल 4,96,29,822/- मात्र की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
★ झारखंड, रांची में एफआईएच हॉकी महिला ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के आयोजन हेतु झारखण्ड खेल नीति 2022 के कंडिका संख्या-7.10.1 को केवल इस आयोजन हेतु शांत करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।
★ राज्य योजनान्तर्गत महिला एवं किशोरी कल्याण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मातृ किट वितरण योजना के कार्यान्वयन की स्वीकृति दी गई।
★ वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के 140 मध्य विद्यालयों को माध्यमिक (उच्च) विद्यालयों में उत्क्रमण की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड राज्य में आम जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण, वित्तीय स्थापनाओं के द्वारा किए जाने वाले कपटपूर्ण व्यतिक्रम को रोकने तथा जमा की वापसी में व्यतिक्रम होने पर जमाकर्ताओं को राहत दिलाने हेतु गठित "झारखण्ड जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय स्थापनाओं में) अधिनियम 2011 की निरसन की स्वीकृति दी गई।
★ वित्त विभाग, झारखण्ड सरकार के अंतर्गत तत्कालीन राष्ट्रीय बचत निदेशालय के अधीन अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत 6 कर्मियों के सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई।
★ राज्य सरकार के सभी सेवी वर्ग को समान रूप से गृह निर्माण अग्रिम की स्वीकृति हेतु झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 393 का शिथिलीकरण एवं अन्य प्रावधानों में संशोधन की स्वीकृति दी गई। सरकारी कर्मचारियों को पूर्व से मिलने वाले होम लोन को 30 लाख रुपए के प्रावधान को बढ़ाकर 60 लाख रुपये तक करने की मंजूरी दी गयी। यह लोन 7.5 फीसदी ब्याज दर पर दिया जायेगा। वहीं, लोन के अगेंस्ट संपत्ति के बंधक रखने की अनिवार्यता भी समाप्त होगी।
★ माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस० जे० मुखोपाध्याय, पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग (One Man Judicial Commission) द्वारा समर्पित रिपोर्ट पर सभा सचिवालय द्वारा कृत कार्रवाई प्रतिवेदन को झारखंड विधान सभा के आगामी सत्र में सदन पटल पर उपस्थापित किये जाने की स्वीकृति दी गई।
★ विनीता उरॉव, पति- भीम उरॉव, ग्राम-वृन्दानायक टोली, पो०-डुमरडीह, था०+जि०- गुमला को प्रोत्साहन पुरस्कार राशि एवं सरकारी सेवा में नियुक्ति की स्वीकृति दी गई।
★ पथ प्रमंडल, चाईबासा अन्तर्गत हाटगम्हरिया पी०डब्लू०डी० पथ से बलण्डीया-भोंडा-मझगांव-बेनीसागर पथ के कि०मी० 0.00 से कि०मी० 44.485 (कुल लम्बाई-44.485 कि0मी0) का दो लेन हेतु चौडीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु रू० 67,45,60,000/- मात्र का द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
★ राज्यांतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) कर्मियों को वेतनादि/संविदा भत्ता भुगतान शत-प्रतिशत राज्य मद से राज्य योजनान्तर्गत संचालित आई०सी०डी०एस० कर्मियों के वेतन आदि भुगतान हेतु योजना अधीन करने की स्वीकृति दी गई।
★ राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कृषकों महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य को कृषि यंत्रों का वितरण योजना अंतर्गत कृषक समूहों को ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों के अनुदान पर वितरण हेतु "मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना" का कार्यान्वयन राशि रू. 8000.00 लाख मात्र की अनुमानित लागत पर योजना की स्वीकृति दी गई।
★ राज्य योजनान्तर्गत संचालित मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के क्रियान्वयन में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
★ झारखण्ड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा की गणना हेतु कट-ऑफ तिथि के निर्धारण की स्वीकृति दी गई।
★ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या-02 दिनांक 01-01-2022 के द्वारा श्री कमलेश्वर कान्त वर्मा की प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, 'रांची के पद पर की गयी नियुक्ति की सेवा अवधि को अगले 01 वर्ष (दिनांक 31.12.2024 तक) के लिए विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई।
★ झारखंड राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों हेतु सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2024 के गठन की स्वीकृति दी गई।