झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 20 मई को उपचुनाव, JMM विधायक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

3/17/2024 8:30:01 AM

 

रांचीः झारखंड में गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव राज्य के संसदीय चुनावों के साथ ही 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

झामुमो नेता सरफराज और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रदीप वर्मा 14 मार्च को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। इससे पहले 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया था, ‘‘जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है।''

झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के 47 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 26 और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के तीन विधायक हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के एक-एक विधायक, दो निर्दलीय और एक मनोनीत सदस्य हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में झामुमो के 29 विधायक, कांग्रेस के 17 और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक शामिल है।

Content Writer

Nitika