Bihar Assembly Election 2020: BSP ने जारी की 26 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें नाम

10/8/2020 1:46:22 PM

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। इसी क्रम में आज मायावती का पार्टी बसपा (बहुजन समाज पार्टी) ने अपने 26 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के आदेश पर बसपा की प्रदेश इकाई ने प्रथम चरण की सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा इस प्रकार है। वहीं बसपा ने 3 पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, श्याम बिहारी राम और शिव बचन यादव को भी मैदान में उतारा है।
26 उम्मीदवारों के नामों की सूची इस प्रकार हैः-

  • चैनपुर- मो. जमा खान
  • गुरुआ- राघवेन्द्र नारायण यादव
  • ब्रह्मपुर- जटाधारी पासवान
  • डिहरी- सोनी देवी
  • रफीगंज- रंजीत कुमार उर्फ पिंटू मेहता
  • बाराचट्टी (सु.)- रीता देवी
  • जहानाबाद- मनोज कुमार सिंह (चंद्रवंशी)
  • मखदुमपुर (सु.)- व्यासमुनि दास
  • जगदीशपुर- श्याम नंदन कुशवाहा
  • मसौढ़ी (सु.)- राजकुमार राम
  • जमालपुर- सुबोध तांती
  • लखीसराय- राजीव रंजन
  • धानुक हिसुआ- उत्तम कुमार चौधरी
  • गोविंदपुर- विशुनदेव यादव
  • झाझा- विनोद कुमार यादव
  • बिक्रम- अरुण कुमार चंद्रवंशी
  • चकाई- सीताराम साव
  • बेलहर- ब्रह्मदेव राय
  • राजपुर (सु.)- संजय मुखिया
  • करहगर- उदय प्रताप सिंह
  • औरंगाबाद- अनिल कुमार यादव
  • कुटुंबा (सु.)- कृष्णा राम पासवान
  • कहलगांव- कृष्ण कुमार मंडल
  • चेनारी (सु.)- श्याम बिहारी राम (पूर्व विधायक)
  • टिकारी- शिव बचन यादव (पूर्व विधायक)
  • रामगढ़- अम्बिका सिंह (पूर्व विधायक)


बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 3 चरण में 28 अक्टूबर, 03 नवंबर और 07 नवंबर को मतदान करवाया जाना है। 10 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को समाप्त हो रहा है।  

Nitika