पटना में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, चॉकलेट देने के बहाने सुनसान मकान में ले गया किशोर...फिर किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Thursday, Sep 11, 2025-12:06 PM (IST)

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से मानवता को शर्मसार देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 9 साल की बच्ची के साथ   एक किशोर ने दुष्कर्म किया। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

जानकारी के मुताबिक, घटना मालसलामी थाना क्षेत्र में 5 सितंबर की बताई जा रही है। आरोपी का ननिहाल पीड़िता के घर के पास था। वह अपने ननिहाल आया था। बताया जा रहा है कि 5 सितंबर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी नाबालिग (15 वर्षीय) वहां पर आया और बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर के पास एक सुनसान जगह ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को रोते-बिलखते छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

वहीं, इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बच्ची का मेडिकल करवाया गया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट  के तहत केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया। नाबालिग आरोपी को पुलिस ने दबोचकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static