"बिन बुलाए बाराती"... शादी में खाना खाने पहुंचा लड़का, दूल्हा बोला- 'हॉस्टल में बच्चा लोगों के लिए भी ले जाना'

12/2/2022 12:41:12 PM

 

पटनाः मध्यप्रदेश के इंदौर के बाद अब बिहार से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अनजानी शादी में खाना खाने घुस गया। इस पर दूल्हे ने कहा कि 'दोस्तों के लिए भी पैक कर ले जाना।' वहीं दूल्हे के इस जवाब ने शादी में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

दरअसल, एक लड़का शादी में दूल्हे के पास स्टेज पर बैठ गया। वो दूल्हे से कहता है कि हमें नहीं पता कि आपका नाम क्या है और आप कहां के हैं। हम हॉस्टल में पढ़ते हैं और हमने आज खाना नहीं बनाया है। इसलिए हम इस शादी में बिना बुलाए खाना खाने आ गए हैं। आपको कोई दिक्कत तो नहीं है ना?' वहीं इस पर दूल्हा कहता है कि कोई दिक्कत नहीं है। आप तो खा लीजिए। हॉस्टल में बच्चा लोगों के लिए भी खाना लेते जाना।' दूल्हे का ये जवाब सुन लड़के के दोस्त हंसने लगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश के इंदौर से हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक एमबीए का लड़का किसी शादी में बिना बुलाए खाना खाने चला गया तो उसे पकड़कर जूठे बर्तन धुलवाए गए। इस वीडियो को देखकर लोगों ने नाराजगी जताई थी।
 

Content Writer

Nitika