पटनाः गंगा नदी में पलटी 55 लोगों से भरी नाव, 10 लोग लापता, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम

9/5/2022 1:56:05 PM

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में 55 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। यात्रियों में पुरुषों के साथ-साथ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे, जिनमें अधिकतर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 10 लोगों के लापता बताए जा रहे हैं। SDRF की टीम द्वारा तलाशी अभियान जारी है।

दरअसल, हादसा रविवार देर शाम शाहपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के दाऊद पुर के रहने वाले करीब 55 लोग नाव से जानवरों का चारा लेकर लौट रहे थे। इसी बीच गंगा नदी में तेज बहाव के कारण नाव का बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हो गया। 

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे ग्रामीणों ने इसकी सूचना शाहपुर थाना को दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Content Writer

Ramanjot