BJP ने जारी की बिहार के 17 उम्मीदवारों की सूची, पटना से रविशंकर और बेगूसराय से गिरिराज को मिला टिकट

3/25/2024 9:10:17 AM

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को लोकसभा चुनाव की पांचवीं सूची में 17 राज्यों की 111 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पांचवीं सूची में बिहार में भाजपा की सभी 17 सीटों के उम्मीदवार शामिल हैं। राज्य के 17 सीटों के लिए किए गए ऐलान में चार सांसदों का टिकट काटा गया है। जबकि बाकी 13 पुराने चेहरे पर विश्वास जताते हुए भाजपा आलाकमान ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 

नवादा से विवेक ठाकुर को मिला टिकट
नवादा से इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे और राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर को टिकट मिला है। बेगूसराय से फिर गिरिराज सिंह चुनाव लड़ेंगे। वहीं बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट  काटा है। मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है तो बक्सर से अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया गया है। सासाराम से छेदी पासवान के जगह शिवेश राम को टिकट मिला है। राजीव प्रताप रूडी को सारण से पुन: उतारा गया है। 



बता दें कि भाजपा की 17 राज्यों के 111 लोकसभा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में अभिनेत्री कंगना रनौत और अरुण गोविल, कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय और उद्योगपति नवीन जिंदल बड़े नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार,  कंगना को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल के तमलुक से मैदान में होंगे। पांचवीं सूची में 111 उम्मीदवारों में से 20 महिलाएं शामिल हैं। 

Content Writer

Ramanjot