BJP ने सदन में उठाया स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप का मामला, कहा- दोषियों को दी जाए फांसी की सजा

3/2/2024 1:18:00 PM

Dumka: झारखंड के दुमका (Dumka) जिले में स्पेन से भारत घूमने आई महिला के साथ बीते शुक्रवार को गैंगरेप किया गया। वहीं, विधानसभा के बजट सत्र में यह मामला सदन में उठाया गया। सदन के बाहर विपक्ष और निर्दलीय विधायकों ने कहा पूरे मामले की जांच हो और दोषियों को फांसी की सजा हो। विपक्ष ने कहा कि झामुमो की सरकार लूट खसोट की सरकार है। सत्ता पक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। हमारी सरकार दोषियों के ऊपर करवाई भी करेगी। सत्ता पक्ष ने कहा कि क्या बीजेपी सरकार में इस तरह की कोई घटनाएं नहीं हुई हैं। सत्ता पक्ष ने कहा कि विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरे मामले का निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

बता दें कि मामला जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमा हाट का है। बताया जा रहा है कि यहां स्पेन की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। महिला के साथ उसका पति भी था। विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा (tourist visa) पर वह भारत आए हुए थे। अन्य राज्यों में घूमने के बाद ये दोनों झारखंड के दुमका में पहुंचे थे। दोनों बाइक पर सवार होकर भागलपुर की ओर जा रहे थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमा हट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। इस दौरान 8 से 10 लोग वहां पहुंचे। युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की और उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया।

घटना के बाद पीड़िता खुद बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। पीड़िता को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।

Content Editor

Khushi