Lok Sabha Election 2024: बिहार में BJP ने एक भी महिला को नहीं बनाया प्रत्याशी, शिवहर से रमा देवी का भी काटा टिकट

3/26/2024 1:15:39 PM

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति को नजर अंदाज करते हुए किसी भी महिला को पार्टी का प्रत्याशी नहीं बनाया है। महिलाओं की हितैषी होने का बढ़चढ़कर दावा करने वाली भाजपा ने इस बार बिहार में लोकसभा चुनाव में टिकटों की दावेदारी में महिलाओं की भरपूर उपेक्षा की है। 

लगातार तीन बार निर्वाचित हुई हैं रमा देवी
बिहार में इस बार के चुनाव में भाजपा ने किसी भी महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। गौर करने वाली बात है कि शिवहर सीट से भाजपा ने सासंद रमा देवी का भी टिकट काट दिया है। रमा देवी भाजपा के टिकट पर लगातार तीन बार वर्ष 2009, वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में निर्वाचित हुई हैं। विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की पुरजोर वकालत करने वाली भाजपा ने इस बार बिहार में होने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाओं की कोई सुध नहीं ली। भाजपा की जीती हुई सीट शिवहर इस बार राजग के घटक दल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) जदयू के टिकट पर इस बार शिवहर से पूर्व सांसद लवली आनंद चुनावी समर में है। 

राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण विधेयक पास
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया है। इस विधेयक के कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की जाएंगी। हालांकि जनगणना और परमीसन के बाद महिला आरक्षण विधेयक साल 2029 के लोकसभा चुनाव तक ही लागू हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि बिहार में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में तीन महिला सांसद चुनकर आईं थी। इनमें शिवहर सीट से भाजपा उम्मीदवार रमा देवी, सुपौल से कांग्रेस की रंजीत रंजन और मुंगेर से लोजपा की प्रत्याशी वीणा देवी शामिल हैं। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बिहार से तीन महिला सांसद चुनी गई थी। इसमें सीवान संसदीय सीट से जदयू की कविता सिंह, भाजपा की शिवहर संसदीय सीट से रमा देवी और राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से वैशाली संसदीय सीट से वीणा देवी शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static