BJP ने झारखंड की 14 में से 11 लोकसभा सीट के लिए घोषित किए उम्मीदवार, 4 नए प्रत्याशी शामिल

3/3/2024 9:31:26 AM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें झारखंड की 14 में से 11 सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।

भाजपा की 11 प्रत्याशियों की सूची में चार नए उम्मीदवार हैं, जिनमें कांग्रेस की पूर्व सांसद गीता कोड़ा (सिंहभूम एसटी निर्वाचन क्षेत्र), राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, ताला मरांडी और मनीष जायसवाल शामिल हैं।

इसके अलावा 7 सीट पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है, जिनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (खूंटी एसटी) और अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा) शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static