बिहार विधानपरिषद चुनाव के लिए BJP के 4 उम्मीदवार घोषित, 31 मार्च को होने हैं मतदान

3/10/2023 1:27:15 PM

 

नई दिल्ली/पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में तीन सीटों और एक सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधान परिषद की सारण स्नातक सीट से डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, गया स्नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह और कोशी शिक्षक सीट से रंजन कुमार को टिकट देने का फैसला किया है। बिहार विधान परिषद की सारण शिक्षक सीट के उपचुनाव में भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है।

वहीं बिहार विधान परिषद की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और एक सदस्य की मृत्यु के कारण एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव 31 मार्च को होने हैं। परिणाम पांच अप्रैल को आएंगे। नामांकन का आखिरी दिन 13 मार्च है।
 

Content Writer

Nitika