टला बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Monday, Aug 24, 2026-03:37 PM (IST)
पटना: बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह दिल्ली से आए एयर इंडिया के एक विमान के उतरते समय, उससे एक पक्षी टकरा गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद हवाई पट्टी का निरीक्षण कराया गया और सभी 164 यात्री सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-पटना उड़ान एआई-1741 पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 7:44 बजे उतरने वाली थी, तभी पायलट ने पक्षी से टकराने की आशंका की सूचना दी।
अधिकारी ने कहा, "विमान के सुरक्षित उतरने के बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।" अधिकारी के अनुसार, इस घटना से हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

