Bikram Assembly Seat: बिक्रम विधानसभा सीट के पिछले नतीजे।। Bihar Election 2020

10/8/2020 11:26:20 AM

पाटलिपुत्रः बिहार का बिक्रम विधानसभा सीट (Bikram Assembly Seat) पाटलिपुत्र लोकसभा के तहत आता है। 243 विधानसभा सीट में बिक्रम सीट राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में रहा है।

1957 में बिक्रम विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) की कैंडिडेट मनोरमा देवी ने जीत हासिल की थी। 1962 में भी इस सीट पर कांग्रेस (Congress) पार्टी की कैंडिडेट मनोरमा देवी ने अपना कब्जा बरकरार रखा था। वहीं 1967 के चुनाव में बिक्रम सीट पर कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट महावीर गोप यादव ने जीत का परचम लहराया था तो 1969 में भारतीय क्रांति दल के कैंडिडेट खदेरन सिंह ने बिक्रम सीट पर चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1972 के चुनाव में बिक्रम सीट से एक बार फिर खदेरन सिंह ने कांग्रेस ओ के कैंडिटेट के तौर पर जीत हासिल की थी। 1977 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता पार्टी की तरफ से कैलाशपति मिश्रा ने बिक्रम सीट से जीत का परचम लहराया था।

वहीं 1980,1985,1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर लगातार जीत हासिल की थी। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बीजेपी (BJP) की टिकट पर राम जनम शर्मा ने जनता का और 1995 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर लगातार जीत हासिल की थी। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बीजेपी की टिकट पर राम जनम शर्मा ने जनता का भरोसा हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बीजेपी की टिकट पर अनिल कुमार ने जीत हासिल की थी तो 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बिक्रम सीट से कांग्रेस के टिकट पर सिद्धार्थ ने जनता का भरोसा हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बिक्रम सीट से कांग्रेस की टिकट पर सिद्धार्थ ने जीत हासिल की थी। सिद्धार्थ ने चुनाव में 94 हजार 88 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट अनिल कुमार को 49 हजार 777 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से कांग्रेसी कैंडिडेट सिद्धार्थ ने बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट अनिल कुमार को 44 हजार 311 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट देवेंद्र वर्मा 4 हजार 667 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बिक्रम सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अनिल कुमार ने जीत हासिल की थी। अनिल कुमार ने 38 हजार 965 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट सिद्धार्थ ने 36 हजार 613 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अनिल कुमार ने एलजेपी के कैंडिडेट सिद्धार्थ को 2 हजार 352 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट रामजनम शर्मा 11 हजार 812 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बिक्रम सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट अनिल कुमार ने जीत हासिल की थी। अनिल कुमार ने 41 हजार 140 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट श्याम देव सिंह को 26 हजार 967 वोट मिले थे। इस तरह से अनिल कुमार ने श्याम देव सिंह को 14 हजार 173 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट शैलेश कुमार सिंह, 16 हजार 507 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Nitika