Bihpur Assembly Seat: बिहपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/18/2020 2:49:03 PM

भागलपुरः बिहार का बिहपुर विधानसभा सीट (Bihpur Assembly Seat) भागलपुर लोकसभा के तहत आता है। 1951 में बिहपुर विधानसभा सीट (Bihpur Assembly Seat अस्तित्व में आई थी। 1951 में बिहपुर विधानसभा सीट (Bihpur Assembly Seat) से कुमार रघुनंदन प्रसाद ने कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट ने जीत हासिल किया था।

1957 में इस सीट से सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट प्रभु नारायण रॉय ने विरोधियों को मात दे दी थी। वहीं 1962 में बिहपुर सीट से कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट सुखदेव चौधरी ने आम जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1967 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट के तौर पर जी पी यादव ने जीत हासिल किया था। वहीं 1969 और 1972 में सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट प्रभु नारायण रॉय ने लगातार दो बार चुनाव में जीत हासिल किया था। 1977 के चुनाव में बिहपुर सीट से सीताराम सिंह आजाद ने जनता का भरोसा हासिल किया था।

1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में बिहपुर सीट से राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने जीत हासिल किया था। वहीं 1990 और 1995 में जनता पार्टी  (Janta party) और जनता दल (Janta Party) के टिकट पर लगातार दो बार ब्रह्मदेव मंडल ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2000 और 2005 के चुनाव में यहां से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शैलेश कुमार ने जीत हासिल किया था। 2010 के चुनाव में बीजेपी (BJP) की टिकट पर कुमार शैलेंद्र ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर वर्षा रानी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में बिहपुर सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर वर्षा रानी ने जीत हासिल की थी। वर्षा रानी ने चुनाव में 68 हजार 963 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट कुमार शैलेंद्र को 56 हजार 247 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से वर्षा रानी ने कुमार शैलेंद्र को 12 हजार 716 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट लाल बहादूर सिंह, 4 हजार 141 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में बिहपुर सीट पर बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट कुमार शैलेंद्र ने जीत हासिल की थी। कुमार शैलेंद्र ने 48 हजार 27 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट बुलो मंडल ने 47 हजार 562 वोट हासिल किया था। इस तरह से कुमार शैलेंद्र ने बुलो मंडल को महज 462 वोट से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट अशोक कुमार यादव, 7 हजार 335 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में बिहपुर सीट से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट बुलो मंडल ने जीत हासिल की थी। बुलो मंडल ने चुनाव में 33 हजार 284 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट कुमार शैलेन्द्र को 32 हजार 842 वोट मिला था। इस तरह से बुलो मंडल ने कुमार शैलेन्द्र को महज 442 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट पूनम देव, 7 हजार 581 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में यहां महागठबंधन और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा।साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Diksha kanojia