Bihar Top 10 News: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला तो मुकेश सहनी ने गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

Wednesday, Jul 26, 2023-06:50 AM (IST)

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर करारा हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जंगलराज टू की वापसी हुई है। राज्य में चारों तरफ अराजकता फैली है। हर दिन गोली मारकर हत्या की जा रही है..बलात्कार हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर लोग गठबंधन करने के लिए मेरा पैर धोने के लिए तैयार हैं। बांह फैला कर सब स्वागत भी कर रहे हैं, लेकिन अब हम अपनी शर्तों पर गठबंधन करेंगे। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

"बिहार में हुई जंगलराज टू की वापसी", कुशवाहा बोले- राज्य में चारों तरफ फैली है अराजकता
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर करारा हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जंगलराज टू की वापसी हुई है। राज्य में चारों तरफ अराजकता फैली है। हर दिन गोली मारकर हत्या की जा रही है..बलात्कार हो रहा है।

मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को दिलाई वोट नहीं बेचने की शपथ, गठबंधन को लेकर कहा- अपनी शर्तों पर करेंगे...
लोग गठबंधन करने के लिए मेरा पैर धोने के लिए तैयार हैं। बांह फैला कर सब स्वागत भी कर रहे हैं, लेकिन अब हम अपनी शर्तों पर गठबंधन करेंगे।

BJP प्रदर्शन के दौरान महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज मामले की जांच करने पटना पहुंची महिला आयोग की सदस्य
 राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदर्शन के दौरान हुए महिलाओं पर लाठीचार्ज की जांच करने पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुंची।

महिला आयोग के पटना आगमन पर मंत्री लेशी सिंह का हमला, कहा- मणिपुर मामले में क्यों नहीं बोल रहा केंद्र?
बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले की जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पटना पहुंची है। इस पर बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम को मणिपुर भी जाना चाहिए, जिस तरह की घटना हुई है, सोचने वाली बात है।

बिहार में गरीबी में आई कमी सरकार के योजनाओं की उपलब्धि है: विजय चौधरी
आज सचिवालय स्थित एनेक्सी भवन में बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी और आयोजना मंत्री विजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गरीबी उन्मूलन में बिहार के अव्वल होने के बिंदु पर प्रकाश डाला।

Niti Ayog Report: बिहार में घटी गरीबी, जानिए राज्य की गरीबी दर में कैसे आई रिकॉर्ड कमी
नीति आयोग द्वारा जारी बहुआयामी गरीबी सूचकांक के प्रतिवेदन के अनुसार बिहार राज्य ने गरीबी में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की है। वर्ष 2015-16 की तुलना में बिहार राज्य का गरीबी प्रतिशत 51.89 से घट कर वर्ष 2019-21 में 33.76 प्रतिशत हो गया है।

RJD प्रदेश कार्यालय में लगा जनता का दरबार, शिक्षा मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आज जनता दरबार लगा। जनता के दरबार में आरजेडी कोटे से 2 विभाग के मंत्री शामिल हुए। अति पिछड़ा वर्ग विभाग के मंत्री अनिता चौधरी के साथ शिक्षा विभाग के मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जनता के दरबार में हाजिर हुए।

मणिपुर हिंसा पर चुप्पी साधे हुए हैं PM मोदी: दीपांकर भट्टाचार्य
मणिपुर की घटना को लेकर बिहार की सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। CPI ml के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

"INDIA नाम से घबरा गए है प्रधानमंत्री "... PM मोदी द्वारा उठाए गए सवाल पर विजय चौधरी का जवाब
आज सचिवालय स्थित एनेक्सी भवन में बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी और योजना मंत्री विजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान विजय चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी पार्टियों के नाम पर उठाए सवालों का जवाब दिया।

CM नीतीश ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का लिया जायजा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुराना परसा बाजार मोड़-सम्पतचक रोड के पास फ्लाईओवर बनाने और इसे मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से जोड़ने का निर्देश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static