Bihar Top 10 News Today: UPSC में बिहार की गरिमा को मिला दूसरा स्थान तो वज्रपात से 6 लोगों की मौत पर CM ने जताया शोक

5/24/2023 6:23:04 AM

Bihar Top 10 News Today: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में इशिता किशोर ने पहला रैंक हासिल किया है। वहीं बिहार के बक्सर (Buxur) जिले की गरिमा लोहिया (Garima Lohia) ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाया है। उधर, वज्रपात से दरभंगा में 03, बेगूसराय में 02 एवं वैशाली में 01 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।  आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

UPSC 2022 Topper: बिहार की गरिमा लोहिया ने देशभर में पाया दूसरा स्थान
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में इशिता किशोर ने पहला रैंक हासिल किया है। वहीं बिहार के बक्सर (Buxur) जिले की गरिमा लोहिया (Garima Lohia) ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाया है, जिसके बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। गरिमा की इस उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

UPSC Result 2022: मुख्यमंत्री नीतीश ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में इशिता किशोर ने पहला रैंक हासिल किया है तो बिहार के बक्सर (Buxur) जिले की गरिमा लोहिया (Garima Lohia) ने दूसरा स्थान पाया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

National Water Awards 2022 में तीसरे स्थान पर रहा बिहार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से नेशनल वाटर अवार्ड्स 2022 (National Water Awards 2022) में सर्वोत्तम राज्यों की श्रेणी में बिहार को तीसरे स्थान पर रखा गया है। बिहार सरकार (Bihar Government) के जल संरक्षण और जल संसाधन विभाग के प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उत्तम कार्यों और प्रयासों को इस पुरस्कार के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। 

बिहार में वज्रपात से 6 लोगों की मौत पर CM ने जताया शोक
वज्रपात से दरभंगा में 03, बेगूसराय में 02 एवं वैशाली में 01 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी स्व. बिमला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए CM नीतीश
 पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी स्व. बिमला देवी का आज दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा घाट पर स्व. बिमला देवी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी
बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आपकों बता दें कि सिक्युरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्युरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड में 2150 लोगों के लिए वैकेंसी निकली है। दोनों कंपनियां नालंदा के विभिन्न प्रखंडों में कैंप लगाकर 1700 सुरक्षा जवान, 250 सुरक्षा सिपाही सुपरवाइजर के साथ ही 200 कैश कस्टोडियन का चयन करेंगी।

Bihar Politics: "नीतीश के शासन में बिहार में दो नए उद्योगों का हुआ प्रारंभ"
प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) की जनसुराज पदयात्रा(Jansuraj Padyatra) पर ब्रेक(brake) लग गया है। उन्होंने बताया था कि 'खराब सड़कों पर हर दिन 20-25 किलोमीटर पैदल चलने की वजह से मुझे मसल टियर की समस्या हो गई। इसलिए फिलहाल  यात्रा स्थगित कर रहा हूं। वहीं सोमवार को प्रशांत किशोर ने बीते 17 सालों से बिहार के सीएम की कुर्सी पर काबिज नीतीश कुमार के सुशासन के दावों की पोल खोलते हुए बड़ा हमला किया।

Sushil Modi का आरोप- भ्रष्टाचारी एकता मिशन पर नीतीश
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय भ्रष्टाचारी एकता मिशन में लगे हैं।

Bhagalpur News: दाखिल खारिज के नाम महिला के साथ रेप का प्रयास करने वाले CO को भेजा गया जेल
बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार नारायणपुर के अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार को जेल भेज दिया गया है। 

Bajrang Dal पर बैन लगाने की मांग को लेकर मदनी पर भड़के गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस शासित कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार को मशहूर मुस्लिम विद्वान मौलाना अरशद मदनी पर निशाना साधा। 

Content Editor

Swati Sharma