Bihar Top 10 News Today: लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी HAM तो ललन सिंह के मीट-भात की दावत पर PK का तंज

5/21/2023 6:39:03 AM

पटनाः हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी 5 से 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं मुंगेर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह की मीट-भात की दावत का वीडियो हाल में वायरल हुआ है। इस पर प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आज आप सब कुर्ता-पजामा पहने लोगों को देखकर गिड़गिड़ाने लगते हैं कि भैया राशन कार्ड दिलवा दो, भैया नाली बनवा दो, भैया हमारे लड़के को रोजगार दिलवा दीजिए। आप भिखारी नहीं हैं। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी HAM
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही विपक्षी दलों को एक करने के लिए सभी पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन बिहार में उनके साथ गठबंधन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी 5 से 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ललन सिंह के मीट-भात की दावत पर PK का तंज
मुंगेर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह की मीट-भात की दावत का वीडियो हाल में वायरल हुआ है। इस पर प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आज आप सब कुर्ता-पजामा पहने लोगों को देखकर गिड़गिड़ाने लगते हैं कि भैया राशन कार्ड दिलवा दो, भैया नाली बनवा दो, भैया हमारे लड़के को रोजगार दिलवा दीजिए। आप भिखारी नहीं हैं।

Bihar Politics: "BJP प्रदेश अध्यक्ष क्रेक हो गए हैं"
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) क्रेक हो गए हैं, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं।

2 हजार का नोट वापिस लिए जाने पर बोले भाजपा सांसद- ये रिजर्व बैंक का निर्णय, इसमें नहीं होनी चाहिए राजनीति
2000 की नोट की बंदी मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सरकार का बचाव किया और कहा कि यह रिजर्व बैंक का निर्णय है, रिजर्व बैंक एक ऑटोनॉमस बॉडी है। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

"अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराध के मामले में बिहार देश में दूसरे स्थान पर"
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष विजय सांपला (Vijay Sampla) ने शुक्रवार को कहा कि अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराध (Crime) के मामले में बिहार देश में दूसरे स्थान पर है और यह अत्यधिक चिंता का विषय है। हालांकि, उन्होंने इस सूची में शीर्ष स्थान पर मौजूद राज्य का नाम नहीं बताया। 

2 हजार का नोट बंद होने पर बोले मोदी- यह नोटबंदी नहीं बल्कि नोटबदली हैं, काले धन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 2,000 रुपये के नोट को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा किए जाने के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह नोटबंदी नहीं बल्कि नोटबदली है। यह काले धन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक है।

सभी विरोधी दल जब एकजुट हो जाएंगे तो ये देश के हित में होगाः CM नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि सारे विरोधी दल जब एकजुट हो जाएंगे तो ये देश के हित में होगा और उसके लिए प्रयास चल रहा है। 

Vastu Tips For Money: नोट गिनते और रखते समय न करें ये गलती, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!
वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर बहुत ज्याद प्रभाव पड़ता है। छोटी-छोटी चीजें हमारे उन्नति के मार्ग में बाधक बन सकती हैं। हर मनुष्य को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह क्या करें और क्या न करें। जिससे घर में चारदीवारी के भीतर सुख शांति और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रही। बता दें कि अनेकों लोग माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों की पालना करते हैं।

Bageshwar Dham: बिहार में चला धीरेंद्र शास्त्री का जादू, जिस होटल में रूके थे बाबा...वहां पहुंच रहे लोग
मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम (Baba Bageshwar) के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने बिहार में काफी सुर्खियां बटोरी। इतना ही नहीं बाबा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस होटल में बाबा रूके हुए थे, वहां लोग लगातार पहुंच रहे हैं।  

दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश का रविशंकर प्रसाद ने किया बचाव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना के संबंध में केंद्र द्वारा लाया गया अध्यादेश ''पारदर्शिता और जवाबदेही'' सुनिश्चित करने के लिए है...

Content Editor

Swati Sharma