Bihar Top 10 News: कटिहार गोलीकांड को लेकर गरमाई बिहार की सियासत तो दरभंगा में 3 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद

Friday, Jul 28, 2023-06:16 AM (IST)

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली के लिए आंदोलनरत लोगों पर पुलिस की ओर से की गई फायरिंग पर आक्रोश जताते हुए आज कहा कि बिहार की नीतीश सरकार आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबा रही है। वहीं, दूसरी ओर बिहार के दरभंगा में फेसबुक, व्हाट्सएप सहित सभी सोशल साइट्स पर अगले तीन दिन तक बैन लगा दिया गया है। दरअसल, सांप्रदायिक सौहार्दता को लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

'कटिहार गोलीकांड पर तत्काल हस्तक्षेप करें CM', कुशवाहा बोले- जनता के अधिकारों को दबा रही नीतीश सरकार
राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली के लिए आंदोलनरत लोगों पर पुलिस की ओर से की गई फायरिंग पर आक्रोश जताते हुए आज कहा कि बिहार की नीतीश सरकार आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबा रही है।

Bihar News: दरभंगा में 3 दिनों तक सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लगा बैन, गृह विभाग ने लिया बड़ा निर्णय
बिहार के दरभंगा में फेसबुक, व्हाट्सएप सहित सभी सोशल साइट्स पर अगले तीन दिन तक बैन लगा दिया गया है। दरअसल, सांप्रदायिक सौहार्दता को लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है।

नीतीश ने अपने मुंह में दही क्यों जमाया हुआ है... जो ललन सिंह से कहलवा रहे हैं: प्रशांत किशोर
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार इतना गोल-गोल बातों को घुमाते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि वो क्या बोल रहे हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023... हास्य कवि शंभू शिखर ने कहा- हंसते रहो, हंसाते रहो; गंदगी को दूर भगाते रहो
 बिहार की राजधानी पटना के नगर निगम स्वच्छता जागरुकता दल द्वारा मिशन 50 के अंकिता निकेतन कैंपस में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें देश के प्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर, प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, मोटिवेशनल स्पीकर और कवयित्री डॉ. तिष्या श्री, युवा अधिकारी निशिकांत तिवारी संस्थान के निदेशक अजीत कुमार और समाजसेवी आयुष कुमार ने बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जागरुक किया।

कटिहार गोलीकांड को लेकर सुधाकर सिंह का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- गोली चलाने वाले पर दर्ज हो मुकदमा
 बिहार के पूर्व कृषि मंत्री एवं राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कटिहार गोलीकांड को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि गोली चलाने वाले पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज हो।

कांग्रेस ने पोस्टर के जरिए केंद्र पर साधा निशाना, PM मोदी को "धृतराष्ट्र" तो राहुल गांधी को बताया "अर्जुन"
बिहार में एक बार फिर से पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेस के द्वारा पोस्टर लगाया गया है। यह पोस्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी पार्टियों के संगठन "इंडिया" का तुलना आतंकवादी संगठनों से किए जाने के विरोध में लगाया गया है।

कटिहार गोलीकांड: तारकिशोर ने की घटना की कड़ी निंदा, कहा- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का मुआवजा दे सरकार
कटिहार में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोली चलाई जिसमें 2 प्रदर्शनकारियों की मृत्यु हो गई। इस गोलीकांड के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।

मणिपुर की घटना से आहत विनोद शर्मा ने BJP का छोड़ा साथ, पटना की सड़कों पर पोस्टर भी लगाया
बिहार भाजपा के प्रवक्ता सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. विनोद शर्मा ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। डॉ. विनोद शर्मा मणिपुर की घटना से आहत हैं।

Darbhanga: मुख्यमंत्री नीतीश ने दिवंगत विधान पार्षद डॉ. विनोद चौधरी के परिवार से भेंट कर दी सांत्वना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दरभंगा पहुंचे और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय डॉ. विनोद कुमार चौधरी के परिवार से भेंट कर सांत्वना दी।

कुशवाहा ने महागठबंधन सरकार को बताया पूरी तरह विफल, कहा- नीतीश ने लालू यादव के सामने घुटने टेक दिए हैं
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में महागठबंधन सरकार को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के सामने घुटने टेक दिए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static