Bihar Top 10 News: CM नीतीश ने सुनील सिंह की लगाई क्लास तो कटिहार में पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा

Monday, Jul 10, 2023-07:16 PM (IST)

पटना: आज बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शोक प्रस्ताव के बाद समाप्त हो गया। सत्र खत्म होने के बाद सेंट्रल हॉल में महागठबंधन की बैठक हुई। बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने सभी को एकजुट रहने का निर्देश दिया। वहीं, दूसरी ओर बिहार के कटिहार जिले में श्रद्धालुओं से भरे एक घाट पर नहाने के दौरान सोमवार (10 जुलाई) को 3 नाबालिगों समेत चार लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

महागठबंधन की बैठक में CM नीतीश ने सुनील सिंह की लगाई क्लास, कहा- 'आप लालू के करीबी हैं, ऐसा मत करिए...'
आज बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शोक प्रस्ताव के बाद समाप्त हो गया। सत्र खत्म होने के बाद सेंट्रल हॉल में महागठबंधन की बैठक हुई। बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने सभी को एकजुट रहने का निर्देश दिया।

कटिहार में पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबने से 3 नाबालिग समेत 4 की मौत
बिहार के कटिहार जिले में श्रद्धालुओं से भरे एक घाट पर नहाने के दौरान सोमवार (10 जुलाई) को 3 नाबालिगों समेत चार लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बैठक के बाद बोले मंत्री अशोक चौधरी, हम लोगों का मुख्य मकसद 2024 में भाजपा को हराना है
महागठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने आपसी बयानबाजी से बचने का निर्देश दिया है। साथ ही हम लोगों का मुख्य मकसद 2024 में भाजपा को हराना है।

हंगामेदार रहा मॉनसून सत्र का पहला दिन, BJP ने की CM नीतीश और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग
आज से बिहार विधानमंडल मॉनसून सत्र (Monsoon Session) की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, इसके चलते बिहार विधान सभा के बाहर भाजपा (BJP) विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया।

बोल बम के नारों से गूंज उठा बिहार, सावन की पहली सोमवारी पर शिव भक्तों में नजर आया उत्साह
सावन की पहली सोमवारी को लेकर बिहार में शिवभक्तों में उत्साह और ऊर्जा का संचार नजर आ रहा है। श्रद्धालु भोले की भक्ति में सराबोर हैं। मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।

राजगीर में मुख्यमंत्री के बैनर पोस्टर से गायब हुए तेजस्वी यादव, हर जगह दिखे नीतीश ही नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारी का जायजा लेने नालंदा के मलमास मेले का निरीक्षण करने बीते शनिवार को राजगीर पहुंचे थे। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री करीब 1 बजे राजगीर पहुंचे।

Bihar Politics: सुशील मोदी ने कहा- पश्चिम बंगाल की चुनावी हिंसा से लोकतंत्र लहूलुहान और नीतीश चुप्पी साधे हुए
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने (Bihar Politics) कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में खुल कर बमबाजी, आगजनी और बूथ लूट की घटनाओं से लोकतंत्र लहूलुहान हो रहा हैं, 50 से ज्यादा लोगों की जान गई लेकिन नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं।

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- नैतिकता के आधार पर तेजस्वी को दे देना चाहिए इस्तीफा
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर तेजस्वी यादव को इस्तीफा दे देना चाहिए।

CM के आरोपों का सुनील सिंह ने दिया जवाब, कहा - हम शाह से मिलने नहीं गए थे...मेरी ईमानदारी पर कोई शक नहीं कर सकता
महागठबंधन की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने राजद एमएलसी सुनील सिंह की जमकर क्लास लगा दी। बैठक के बाद सुनील सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों से किनारा करते हुए कहा कि हम अमित शाह से मिलने नहीं गए थे। जो मीडिया वाले लोगों ने इस तरह से बात का बतंगड़ बनाया है।

चिराग ने NDA से जुड़ने का दिया संकेत, कहा- उनसे पहले कोई घोषणा करना गठबंधन की ‘मर्यादा' के विरूद्ध
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने का संकेत दिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static