Bihar Top 10 News: गोपालगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा तो हिंसक झड़प के बाद दरभंगा में बढ़ाई गई सुरक्षा

Saturday, Jul 29, 2023-05:46 AM (IST)

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 11 युवक झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरी ओर बिहार के दरभंगा जिले में हाल में एक धार्मिक ध्वज फहराने को लेकर हुई झड़प के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दरभंगा में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

गोपालगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोग झुलसे
बिहार के गोपालगंज जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 11 युवक झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bihar News: हिंसक झड़प के बाद दरभंगा में बढ़ाई गई सुरक्षा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
बिहार के दरभंगा जिले में हाल में एक धार्मिक ध्वज फहराने को लेकर हुई झड़प के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दरभंगा में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Bihar Crime: सारण में होटल संचालक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह आए दिन बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सारण जिले से सामने आया है, जहां शुक्रवार को होटल संचालक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मुजफ्फरपुर में तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह चांद तारे बनाकर फहराया गया झंडा (Video Viral)
 बिहार के मुजफ्फरपुर में एक झंडे को लेकर काफी विवाद हो गया है। दरअसल, सड़क किनारे लगे झंडे में अशोकचक्र की जगह चांद तारा लगाया गया। वहीं इस झंडे के फहराने का वीडियो वायरल हुआ है।

Vaishali News: ट्रक पर लदी 70 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद, चार कारोबारी गिरफ्तार
 बिहार में वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने 993 कार्टन विदेशी शराब के साथ चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।

नेता प्रतिपक्ष का बिहार सरकार पर हमला, कहा- दरभंगा में हुई घटनाओं पर प्रशासन बना मूकदर्शक
 बिहार के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा दरभंगा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र और दरभंगा बाजार समिति इत्यादि जगहों पर हुई घटनाओं के लिए बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया

मुजफ्फरपुरः मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट, 206 जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं 1180 जवानों की तैनाती
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर है। अधिकारी हर छोटी बड़ी चीजों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जिले को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 14 सेक्टर में बांटा गया है।

बिहार में हाइवे को बेहतर बनाने के लिए 29.5 करोड़ डॉलर कर्ज देगा ADB, भारत सरकार के साथ हुआ समझौता
 एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने बिहार में करीब 265 किलोमीटर लंबे राज्य राजमार्गों को बेहतर बनाने के लिए 29.5 करोड़ डॉलर के कर्ज के लिए एक समझौते पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए।

कटिहार गोलीकांड पर ADG गंगवार का बयान- इस समय स्थिति शांतिपूर्ण, पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
 बिहार के कटिहार के बारसोई में उपद्रव के दौरान पुलिस फायरिंग में 2 लोगों की मौत को लेकर बिहार पुलिस के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बयान जारी किया है।

पूर्व विधायक महेन्द्र नारायण झा आजाद के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक महेन्द्र नारायण झा आजाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static