JDU के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने दिया इस्तीफा तो लेसी सिंह ने बीमा भारती को भेजा मानहानी नोटिस, पढ़ें Top 10 News

Monday, Sep 12, 2022-06:07 PM (IST)

पटनाः बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने जदयू विधायक बीमा भारती को पांच करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा है। वहीं इस पर बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह के बारे में उन्होंने जो भी कहा था वह उस पर कायम हैं। उधर, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ों खबरों पर....

CM नीतीश ने जनता दरबार में सुनीं 59 लोगों की समस्याएं  
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 59 लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उसके समाधान के लिए समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
बिहार में पूर्व रेलवे के मालदह मंडल के भागलपुर- बांका रेलखंड पर मुरहरा स्टेशन के निकट एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना के मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

JDU के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने पद से दिया इस्तीफा
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। निखिल मंडल ने अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर भी जारी किया है। त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि वह निजी कारणों से पद छोड़ रहे हैं।

तख्त श्री हरमंदिर साहिब में भेंट किए गए 5 करोड़ के हीरे जेवरात निकले नकली
बिहार की राजधानी पटना में स्थित श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में 5 करोड़ के हीरे जेवरात नकली पाए गए है। श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पंच प्यारों ने इस मामले में बैठक कर निवर्तमान जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ए मस्कीन को धर्मविरोधी घोषित कर दिया है।

मंत्री लेसी सिंह ने बीमा भारती को भेजा 5 करोड़ का मानहानी नोटिस 
बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने अपनी ही पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती को पांच करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है। पूर्णिया जिले के रुपौली से जदयू की विधायक बीमा भारती ने रविवार को खुद बताया कि उन्हें मंत्री लेसी सिंह ने 5 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है। 

सुशील मोदी ने विजय चौधरी के आरोप को बताया निराधार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने केंद्र पर राज्य के साथ भेदभाव करने के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि समग्र शिक्षा में उत्तरप्रदेश के बाद सर्वाधिक राशि बिहार को ही मिली है, जबकि वह केंद्र से राशि निर्गत करने की अनिवार्य शर्त को पूरा करने में फिसड्डी साबित हो रहा है।

जब मैं IAS था तब नीतीश कुमार रोड पर घूमते थें: आरसीपी
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने आरसीपी सिंह भी इन दिनों बगावती तेवर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पटनाः अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यक्ति को गोलियों से भूना  
बिहार में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बेखौफ अपराधी कानून-व्यको चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच राजधानी पटना में अपराधियों ने सोमवार को एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला।

CM नीतीश ने मुंगेर में डकरा नाला पंप नहर योजना का किया निरीक्षण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में डकरा नाला पंप नहर योजना का निरीक्षण किया। साथ ही इसे पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उद्वह सिंचाई योजना के तहत गंगा नदी एवं डकरा नाला के मिलन बिंदु पर मुंगेर शहर से 5 किमी. दक्षिण में खगड़ही ग्राम के निकट गंगा नदी में फ्लोटिंग बराज पर पंप से पानी लिफ्ट किया जाएगा।

जल्द ही सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे लालू और नीतीशः तेजस्वी
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जल्द ही सोनिया गांधी से लालू और नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे और सभी मामला सही हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static