तेजस्वी ने PMCH का किया औचक निरीक्षण तो दिल्ली में विपक्ष दलों के नेताओं से मिले नीतीश, पढ़ें बिहार की Top 10 News

9/8/2022 6:55:20 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। तीन दिवसीय दिल्वी दौरे पर निकले नीतीश कुमार ने आज एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार एवं सीपीआई एमएल महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ मुलाकात की। उधर, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना के पीएमसीएच का औचक निरीक्षण किया। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

दिल्ली में NCP अध्यक्ष शरद पवार से मिले नीतीश  
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होने के बाद से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से दिल्ली में 6, जनपथ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

तारकिशोर का CM नीतीश पर हमला- पलटी मारने की उनकी आदत है 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पलटी मारने की उनकी आदत हो गई है, बयान पर भी पलटी मार देते हैं। सीएम नीतीश कुमार को लेकर यह बात तरकीशोर प्रसाद ने पीसी में कही।

अपनी समाजवादी जड़ों के साथ ‘विश्वासघात' कर रहे नीतीशः RCP सिंह  
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस के विरूद्ध जयप्रकाश नारायण ने जी जान से लड़ाई लड़ी, उसी कांग्रेस के सा थ हाथ मिलाकर नीतीश कुमार अपनी समाजवादी जड़ों के साथ ‘विश्वासघात' कर रहे हैं।

विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होने के बाद से जनता दल (यूनाइटेड) के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं।

भागलपुर में सुरक्षा गार्ड की गला रेतकर हत्या  
बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भागलपुर शहर के अति व्यस्त इलाके में अपराधियों ने एक निजी सिक्योरिटी गार्ड की गला रेत कर हत्या कर दी और उसके दोस्त को गंभीर रुप से घायल कर दिया।

फिर से NDA में शामिल होंगे चिराग पासवान!
बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "हनुमान" बताने वाले चिराग पासवान फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

25 सितंबर को इनेलो की महारैली में शामिल होंगे नीतीश और तेजस्वी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विपक्ष के कई नेता 25 सितंबर को हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली में शामिल होंगे। पार्टी के नेता अभय चौटाला ने मंगलवार को यह घोषणा की।

देर रात PMCH पहुंचे डिप्टी CM तेजस्वी यादव
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही राज्य उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी यादव मंगलवार देर रात 12 बजे पटना के पीएमसीएच का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने मरीजों एवं अस्पताल की हालत को देखते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।

सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर तंज
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि जब बिहार बाढ़ और सूखे की दोहरी मार झेल रहा है, तब नीतीश कुुमार केवल सुर्खियों में रहने के लिए दिल्ली के राजनीतिक पर्यटन पर हैं।

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में कम उपस्थिति ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता  
बिहार के ग्रामीण स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि तो हुई है लेकिन विशेष रूप से मगध प्रक्षेत्र में उपस्थिति में भारी गिरावट प्रशासन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। अधिकारियों को 26 अगस्त को एक औचक जांच ने चौंका दिया क्योंकि उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में कक्षाएं लगभग खाली मिलीं।

Content Writer

Ramanjot