बिहार के मंत्री का अजीबो-गरीब बयान तो BJP ने कही नीतीश के साथ खड़े होने की बात, पढें Top 10 News

8/1/2022 5:52:20 PM

पटनाः बिहार एनडीए को लेकर लग रही अटकलों के बीच भाजपा ने घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी वर्ष 2025 मे होने वाले बिहार विधानसभा का चुनाव जदयू के साथ साथ मिलकर लड़ेगी। वहीं बिहार के मंत्री ने अजीबो-गरीब बयान देते हुए कहा कि आप सभी लोग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से जिंदा हैं। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

बिहार BJP को मिला नया टास्क
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली बार संयुक्त मोर्चा की हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद अब प्रदेश भाजपा को नया टास्क मिल गया है। अब देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए सभी घरों पर तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है। 

नीतीश के साथ मिलकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने रविवार को पार्टी संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय हुई बैठक के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ेगी।

बिहार के मंत्री ने दिया अजीबो-गरीब बयान
बिहार के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राम सूरत राय कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘आज अगर आप सभी जिंदा हैं, तो नरेंद्र मोदी की वजह से।''

भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के 5 ठिकानों पर EOU का छापा ​​​​​​​
भ्रष्ट आचरण से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता फिरोज आलम के राजधानी पटना समेत नई दिल्ली के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान ईओयू ने करोड़ों रुपए मूल्य की संपत्ति का खुलासा किया है।

अमित शाह ने BJP नेताओं को दिए मिशन 2024 के टिप्स ​​​​​​​
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में आयोजित भाजपा के सात प्रकोष्ठों की दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र की रविवार को अध्यक्षता की। अमित शाह की पाठशाला में पार्टी के सभी सांसदों और बिहार विधानमंडल सदस्यों को मिशन 2024 का टिप्स दिया गया।

भाजपा ने बिहार को बना दिया सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य: तेजस्वी 
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार को सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बना दिया है।

PM मोदी के खिलाफ कोर्ट जाने वाले RLJP महासचिव पार्टी से बर्खास्त
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने रविवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार ओझा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन से बर्खास्त कर दिया। पार्टी के एक बयान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज ने ओझा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए निष्कासन का आदेश दिया।

तीसरी सोमवारी पर बाबा गंडकी नाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब ​​​​​​​
बिहार के समस्तीपुर जिले में सावन की तीसरी सोमवारी को बूढ़ी गंडक नदी स्थित बाबा गंडकी नाथ मंदिर में हजारों शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं श्रद्धालुओं ने बोल बम का नारा लगाते हुए बाबा महादेव पर जलाभिषेक किया।

बिहार की यूनिवर्सिटी का अनोखा कारनामा
बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में स्नातक के एक छात्र को हाल में जारी परीक्षा परिणाम में अधिकतम अंकों से अधिक अंक प्राप्त होने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है।

सोशल मीडिया जन-जन तक अपने विचारों को पहुंचाने का उचित माध्यमः सहनी
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि आज के दौर में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए आईटी और सोशल मीडिया पार्टी के योद्धा के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि आज के तकनीक के दौर में इनके सशक्त रहे बिना अपनी बातों को, विचारों को जन-जन तक नहीं पहुंचाया जा सकता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static