राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए नीतीश तो बाराबंकी हादसे में बिहार के 8 लोगों की मौत, पढ़ें बिहार की Top 10 News

7/26/2022 7:05:33 AM

पटनाः देश के नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित कई राज्‍यों के मुख्यमंत्री हुए। लेकिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस समारोह में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया है। वहीं यूपी के बाराबंकी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के 8 लोगों की मौत हो गई। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

बाराबंकी में 2 बसों की भिड़ंत, बिहार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 8 यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सावन के दूसरे सोमवार को गंगा नदी में उमड़ी भीड़
इस समय भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन चल रहा है। ऐसे में पूरा बिहार शिवमय दिखाई दे रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिव भक्तों ने पटना के गंगा नदी किनारे पर डुबकी लगाकर जय भोलेनाथ का जयकारा लगाया। साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया।

बाराबंकी सड़क हादसे में बिहार के 8 लोगों की मौत से नीतीश मर्माहत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी के बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में बिहार के रहने वाले 8 लोगों की हुई मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

CM नीतीश ने रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अगले हफ्ते पटना आएंगे अमित शाह और जेपी नड्डा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली दो दिवसीय बैठक को संबोधित करने के लिए अगले सप्ताहांत बिहार की राजधानी पटना आएंगे।

पटना समेत बिहार के 18 जिलों में बारिश की संभावना
बिहार के 18 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है तो दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित 20 जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

नीतीश के राष्ट्रपति शपथ ग्रहण में न पहुंचने पर RJD का तंज
बिहार के राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रपति शपथ ग्रहण नहीं पहुंचने पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मन की बात मैं नहीं जानता लेकिन भारत के संविधान को जानता हूं। हर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण शामिल हो इसकी जानकारी हमें नहीं है।

3000 किमी. लंबी पदयात्रा कर इतिहास रचेंगे प्रशांत किशोर! 
प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में 'जन सुराज' अभियान के तहत जनता के बीच जा रहे हैं। प्रशांत किशोर की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी, क्योंकि बिहार के किसी नेता ने अब तक इतनी लंबी पैदल यात्रा नहीं की है।

मुखियाओं को ट्यूबवेल के लिए मिले फंड का देना होगा उपयोगिता प्रमाण पत्र
बिहार सरकार ने ट्यूबवेल लगाने के लिए जारी किए गए कोष के संबंध में 1740 पूर्व और वर्तमान मुखियाओं से उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि अगर वे एक महीने में ये प्रमाण पत्र देने में नाकाम रहते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।

JAP अध्यक्ष पप्पू यादव ने रेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात
​​​​​​​बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र गांव में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने दुष्कर्म मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं घटना के 22 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय प्रशासन पर नाराजगी जताई और आरोपी के घर की कुर्की जब्ती एवं मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static