Bihar Politics: बिहार में RJD की कोई ताकत नहीं, एक MP तो जिता नहीं पा रही और चली हैं PM बनाने: PK
Tuesday, May 30, 2023-04:35 PM (IST)
Bihar Politics (अभिषेक कुमार सिंह): आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी आरजेडी (RJD) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बड़ा बयान दिया है। पीके ने कहा कि राजद के लोग बिहार में एक एमपी जिता नहीं पा रहे और चलें हैं पीएम बनाने। उन्होंने कहा कि जीरो एमपी वाली पार्टी की आज बिहार में कोई ताकत नहीं हैं।
"आज राजद का खुद का ठिकाना नहीं"
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज लोकसभा के 543 सांसदों में से आरजेडी के जीरो सांसद हैं। बिहार में लोगों को लगता होगा कि आरजेडी बहुत बड़ा दल है, लेकिन चुनाव की समझ हमको भी है, पिछले 10 सालों में हमने भी यही काम किया है। पिछले विधानसभा में कुछ परिस्थितियां बन गई, जिसके चलते उनके 20-30 विधायक ज्यादा जीत गए। अगर कोई अपने घर के बाहर प्रधानमंत्री की कुर्सी और उनका पोस्टर लगा दे तो इसका क्या मतलब है? कल को अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर कोई किसी को बैठा दें तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे। आज राजद का खुद का ठिकाना नहीं है और वो देश का प्रधानमंत्री कैसे बनाएंगे?
"बिहार में राजद की कोई ताकत नहीं है"
पीके ने कहा कि राजद की राजनैतिक ताकत बस इतनी सी है कि वो अपना एक सांसद आज बिहार में जिता नहीं पा रहे हैं। तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए कि देश की जनता बेवकूफ नहीं है। राजद जैसी पार्टी हर राज्य में है। आज बिहार में राजद की कोई ताकत नहीं है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Politics: बिहार से दिल्ली तक मची सियासी हलचल, नीतीश कुमार ने JDU अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
राज्यसभा MP बनने के बाद नीतीश कुमार की सैलरी में होगी भारी कटौती! जानें सुविधाओं में क्या होगा बदलाव

