सुशांत केस की जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस लौटी पटना, SP विनय तिवारी अभी भी क्वारंटाइन

8/6/2020 2:03:39 PM

 

पटनाः सुशांत सुसाइड मामले में जांच के लिए मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम वापस पटना लौट आई है। केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुमति मिलने के बाद टीम का वहex कोई काम नहीं था। वहीं पटना सिटी एसपी विनय तिवारी अभी भी मुंबई में क्वारंटाइन हैं।

दरअसल, एक सप्ताह पहले बिहार पुलिस के 4 अधिकारी सुशांत केस की जांच करने मुंबई गए थे। अब सुशांत केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है लिहाजा बिहार की पुलिस जांच स्थगित कर वापस लौट आई है। पटना पुलिस की टीम अब अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी उपेन्द्र शर्मा को सौंपेगी। इसके बाद टीम के सभी सदस्य आईजी संजय सिंह से मुलाकात करेंगे और जांच के संबंध में जानकारी देंगे।

वहीं पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी अभी भी मुंबई में क्वारंटाइन हैं। बीएमसी ने उन्हें जबरन 14 दिनों के क्वारंटाइन में भेज दिया है। बिहार सरकार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। बावजूद इसके बीएमसी माvने को तैयार नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिहार पुलिस की अपील को भी खारिज कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static