​"CM नीतीश नहीं, बल्कि भगवान भरोसे चल रहा बिहार", अखिलेश सिंह ने कहा- 20 साल से इन्होंने बिहार के लिए क्या किया?

Thursday, Aug 15, 2024-01:36 PM (IST)

पटनाः बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सीएम नीतीश कुमार के भरोसे नहीं, बल्कि भगवान भरोसे चल रहा है। 20 साल से सत्ता नीतीश कुमार के हाथ में है। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया?

'अनंत सिंह को जिन्होंने फसाया वही बचा रहे'
अखिलेश प्रसाद ने कहा कि बिहार को कुछ नहीं मिला सिर्फ बजट में नाम लिया गया। बिहार को सिंगापुर बनाने की बात की गई थी। 2 दिन के बारिश में पटना शहर डूब जाता है। अनंत सिंह के बरी होने पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि अनंत सिंह को जिन्होंने फसाया वही बचा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच जेपीसी से कराने की मांग की है। इस पर अखिलेश प्रसाद ने कहा कि शेयर बाजार में भारत के लोगों का पैसा लगा, उसमें नुकसान हुआ। अदानी जैसे लोगों को फायदा हुआ और देश की संपत्ति का नुकसान हुआ। राहुल गांधी ने जेपीसी की मांग की है। पीएम मोदी भाषण देने का काम करते है। विदाई के समय में सिर्फ बातें याद आती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static