बिहार सरकार ने जारी की जातीय जनगणना की रिपोर्ट, जानिए किसकी कितनी आबादी

Monday, Oct 02, 2023-01:34 PM (IST)

 

पटनाः बिहार सरकार ने जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने रिपोर्ट में 215 जातियों का आंकड़ा जारी किया है। फिलहाल विवेक सिंह मुख्य सचिव के प्रभार में हैं। वहीं बिहार की कुल जनसंख्या 125353288 है, जिसमें पुरुष की संख्या 6413199 और महिला की संख्या 61138460 है। जानिए रिपोर्ट में किसकी कितनी आबादी हैः- 

PunjabKesari

अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई है. बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13% है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है।

हिन्दू 81.9986%
मुस्लिम 17.7088%
ईसाई 0.0576%
यादव 14.2666%
कुर्मी 2.8785
कुशवाहा 4.2120%
ब्राह्मण 3.6575%
बनिया 2.3155%
भूमिहार 2.8683%
राजपूत 3.4505%
मुसहर 3.0872%

PunjabKesari

पिछड़ा वर्ग (3,54,63,936) 27.1286%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (4,70,80,514) 36.0148%
अनुसूचित जाति (2,56,89,820) 19.6518%
अनुसूचित जनजाति (21,99,361) 1.6824%
अनारक्षित (2,02,91,679) 15.5224%
कुल 13,07,25,310

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static