Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मिलेगा 80 हज़ार रुपये का वेतन, जल्द करें Apply
Sunday, Feb 02, 2025-06:28 PM (IST)
Bihar Government Jobs 2025: सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल, अब आप बिहार (Bihar) से हैं और सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो हम आपको बता दें कि, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग (Rural Affairs Department ) में असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer ) के लिए भर्ती निकली है। इसमें प्रति माह 80 हज़ार रुपये का वेतन भी प्राप्त होगा। यहां आपको जानकारी दे दें कि, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
कुछ इस प्रकार है भर्ती का विवरण:-
श्रेणी |
असिस्टेंट इंजीनियर वैकेंसी |
कुल |
231 |
गैर आरक्षित वर्ग |
92 |
अनुसूचित जाति |
37 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग |
42 |
पिछड़ा वर्ग |
28 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
23 |
पिछड़ा वर्ग की महिला |
07 |
अनुसूचित जनजाति |
02 |
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है, विशेष तौर से सिविल विभाग की। वहीं आपके पास आपका GATE का स्कोरकार्ड होना भी आवश्यक है। इस भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उन्हें प्रति माह 80 हज़ार रुपये का वेतन भी प्राप्त होगा। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो देर ना करें।